Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Student dies after falling into ditch in Maheshwar: मां से कहा थार दिला दो.. फिर 10 मिनट बाद मौत को गले लगा लिया छात्र
  • Top Story
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Student dies after falling into ditch in Maheshwar: मां से कहा थार दिला दो.. फिर 10 मिनट बाद मौत को गले लगा लिया छात्र

divya mistry December 17, 2025

Student dies after falling into ditch in Maheshwar: एक मां से कहता उनका बच्चा.. मां मुझे थार दिला दो.. और उसके कुछ ही मिनटों में पता चले की उस मां का बेटा खाई में गिर गया हो. तो सोचिए उस बेबस मां पर क्या बीत रही होगी.

6 बजे एक मां के पास उसके बेटे का फोन
6 बजे एक मां के पास उसके बेटे का फोन

घटना है महेश्वर की जहा सुबह 6 बजे एक मां के पास उसके बेटे का फोन आया और बेटे ने कहा की मां मुझे थार चाहिए.और 10 मिनट बाद पता चला की बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा.

अब सुनिए मृतक की बहन ने क्या कहा..

6 बजे एक मां के पास उसके बेटे का फोन
6 बजे एक मां के पास उसके बेटे का फोन

सुबह करीब 6 बजे मम्मी के पास भैया का फोन आया। वह कह रहा था, कल असाइनमेंट जमा करने जाऊंगा. मां और भाई की बातें सुनकर मेरी भी नींद खुल गई. भैया मां से कह रहे थे कि मुझे थार दिला दो.

इसके 10 मिनट बाद वह खाई में गिर गया..

10 मिनट बाद वह खाई में गिर गया
10 मिनट बाद वह खाई में गिर गया

बता दें की सुजल मंगलवार सुबह मंडलेश्वर के जामगेट की दो हजार फीट गहरी खाई में गिर गया था। इससे पहले, रातभर दोस्तों के साथ पार्टी की।

प्राइवेट कॉलेज में एमटेक का छात्र था

10 मिनट बाद वह खाई में गिर गया
10 मिनट बाद वह खाई में गिर गया

सुबह दोस्त की थार लेकर घूमने के लिए जामगेट पहुंच गया. करीब 6 घंटे बाद खाई में उतर कर शव को ऊपर लाया जा सका. सुजल इंदौर के प्राइवेट कॉलेज में एमटेक का छात्र था.

पिता बोले- एक दिन पहले ही इंदौर गया था

कंपकंपाती आवाज में सुजल के पिता मड़ेसिंह ने कहा, मैं सरकारी स्कूल में टीचर हूं। दो बेटे और दो बेटियां हैं। सुजल सबसे छोटा था। इंदौर के इंजीनियरिंग कॉलेज से एमटेक कर रहा था. अब मैं क्या कहूं. सब कुछ खत्म सा हो गया है.

वहीं मां संगीता अपने बेटे से हुई बात का समय मोबाइल में देख रही हैं. और उनका चेहरा पथरा सा गया है. कुछ कह नहीं पा रही. पर सही से बात तक नहीं कर पा रहीं.

फाइल खरीदने के पैसे दिए थे

जैसे-तैसे पूछने पर वे कहती हैं, उसको तो मैंने असाइनमेंट के लिए फाइल खरीदने के पैसे दिए थे। मेरे भाई का लड़का भी उसके साथ था। आज से पहले उसने कभी कार की बात नहीं की।

वो अपने दोस्त के साथ थार से ही गया था, इसलिए शायद उसने थार लेने के बात कही।

दोस्त बोला- उसे बचाने के लिए मैंने छलांग लगाई

वहीं घटना के वक्त मौजूद दोस्त सुजल का दोस्त लोकेश सिंह ने कहा की मैं सुजल को बचाने की कोशिश में गिर गया था. उसे भी चोट आई है.

बात करते हुए लोकेश के पैर कांप रहे हैं. वह कहता है, बंदर को बिस्किट खिलाते वक्त सुजल का पैर फिसल गया. नीचे गिरता देख मैंने उसे बचाने के लिए छंलाग लगाई।

लेकिन, 20 फीट की गहराई पर जाकर अटक गया.

10 मिनट बाद वह खाई में गिर गया
10 मिनट बाद वह खाई में गिर गया

मेरी चीख निकल गई। आवाज सुनकर विजय मुजाल्दा और मंसाराम सोलंकी आए। दोनों ने सुजल के बारे में पूछा। मेरी तो आवाज ही नहीं निकल रही थी। इशारे से सुजल के बारे में बताया।

इसके बाद पुलिस मुझे बड़गोंदा अस्पताल लेकर आई.

लोकेश ने बताया कि रात में पार्टी की थी। पहले सभी ने मिलकर चिकन और रोटियां बनाईं. फिर रात 11 बजे से पार्टी शुरू हुई. देर रात 3 बजे के करीब खाना खाया.

इसके बाद सुजल ने कहा कि.. घूमने जाना है। कार का इंतजाम करो। मैंने अपने दोस्त विजय मुजाल्दा को रूम पर बुलाया. यहां से उसकी थार लेकर सुबह करीब 4 बजे निकल पड़े।

सुबह करीब 6 बजे जाम रोड पहुंच गए।

जाम गेट
जाम गेट

जाम गेट से सुजल ने अपनी मम्मी से फोन पर बात की। वो मां से कह रहा था कि 1 जनवरी को थार लूंगा.

मां से बात करने के बाद गेट के पास की दुकान पर सुजल ने तीन प्लेट मैगी ऑर्डर की. सुजल ने बंदरों को खिलाने के लिए दो पैकेट बिस्किट के लिए. बिस्किट और मैगी की प्लेट लेकर हम बंदरों के पास चले गए.

मंसाराम और विजय अपनी प्लेट लिए पीछे आ रहे थे।

बात करते-करते सुजल पहाड़ी के नजदीक से बंदरों को बिस्किट डालने लगा. मंसाराम और विजय पीछे ही रुक गए. मैंने उसे गिरते देखा, उसे बचाने मैं भी कूद गया. लेकिन उसे बचा नहीं पाए..

मंसाराम बोले- समझ ही नहीं आया, क्या करें

Student dies after falling into ditch in Maheshwar: घटनास्थल पर ही सुजल के साथ गए दोस्त मंशाराम मिले. मंशाराम इंदौर जिला कोर्ट में एडवोकेट हैं. बात करते हुए उनकी जुबान लड़खड़ा रही है.आगे-आगे चल रहे सुजल और लोकेश दिखाई नहीं दिए।

कुछ समझ नहीं आ रहा था. हमें लोकेश की आवाज आई। उसको नीचे से ऊपर लेकर आए, फिर पुलिस को फोन लगाया.

6 घंटे लगे लाश ऊपर लाने में

6 घंटे बाद लाश उपर आई
6 घंटे बाद लाश उपर आई

बता दें की जाम गेट के सुरक्षा कर्मी जितेंद्र बारिया पटेल बताते हैं कि.. मेरे पास सुबह 6:15 बजे फोन आया था. वो करीब 2000 फीट नीचे गिरा था। नीचे जाने में ही दो ढाई घंटे का समय लग जाता है.

नीचे चट्टानों वाला घना जंगल है. खाई और नदी भी है.

जब हम नीचे पहुंचे तो सुजल की सांस चल रही थी. हमने उसका शरीर हिलाया. इसी दौरान सांस थम गई. फिर हम उसे तीन घंटे में ऊपर लेकर आए. उसे मंडलेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जहां हादसा हुआ, वहां फेंसिंग नहीं

जाम गेट जनपद पंचायत महेश्वर की ग्राम पंचायत बागदरा के अधीन आता है। यह इलाका खतरनाक पत्थरों और गहरी खाई के लिए जाना जाता है. यहां न तो कोई सुरक्षा गार्ड है और न ही जानलेवा खाई के किनारे फेंसिंग.

हलचल पर आसानी से नजर रख सकते थे

Student dies after falling into ditch in Maheshwar: बता दें की इसे एक चेक पॉइंट के तौर पर बनाया गया था। यहीं से सेनाओं का आना-जाना होता था. इस दरवाजे पर खड़े होकर सैनिक निमाड़ में पहाड़ी की तराई में होने वाली हलचल पर आसानी से नजर रख सकते थे.

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Cameron Green IPL 2026: सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे कैमरून ग्रीन, लेकिन नहीं मिलेंगे 25.20 करोड़!
Next: IPL 2026 All Teams Squad: 26 मार्च से होगी IPL 2026 की शुरुआत, जानिए सभी टीमों का स्क्वॉड!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.