Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Indore: वो खुद नहीं गिरी, उसे धक्का दिया गया?
  • मध्य प्रदेश

Indore: वो खुद नहीं गिरी, उसे धक्का दिया गया?

Narendra Singh November 12, 2025

मां बोली-हत्या हुई, वार्डन बोली-छात्रा पर भूत-प्रेत का साया था

student death hostel khandwa: खंडवा के रजूर गांव के माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में 15 वर्षीय छात्रा पूजा किराड़े की संदिग्ध मौत ने सबको झकझोर दिया है। परिजन ने वार्डन और उसकी बेटी पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि वार्डन ने कहा – छात्रा पर भूत-प्रेत का साया था। जांच कमेटी बनी, वार्डन निलंबित।

चौथी मंजिल से गिरी 15 वर्षीय छात्रा, परिजन बोले-धक्का दिया

खंडवा जिले के रजूर गांव के माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में 15 वर्षीय छात्रा पूजा किराड़े की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। 1 नवंबर को पूजा हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरी थी। आठ दिन तक इलाज चलने के बाद 9 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया। परिवार का दावा है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है। पूजा की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने मरने से पहले कहा था कि हॉस्टल वार्डन की बेटी प्राची ने उसे धक्का दिया। मां का कहना है, “एक दिन पहले ही हम उसे हॉस्टल छोड़कर आए थे, अगले दिन ये खबर मिली। मेरी बेटी खुद नहीं गिर सकती थी।”

बहन ने किया खुलासा

पूजा की बड़ी बहन अर्चना ने कहा कि इंदौर के इंडेक्स अस्पताल में जब पूजा होश में थी, उसने कहा था – “मैं खुद नहीं गिरी, किसी ने धक्का दिया।” बहन ने बताया कि पूजा वार्डन से बात भी नहीं करना चाहती थी और उससे डरती थी।

वार्डन और उसकी बेटी पर गंभीर आरोप

परिजन और रिश्तेदारों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि वार्डन कोकिला बौरासी और उसकी बेटी प्राची पूजा को लगातार प्रताड़ित करती थीं। अन्य छात्राओं ने भी बताया कि प्राची अक्सर उन्हें डांटती और मारती थी। परिवार ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

वार्डन बोली- छात्रा पर भूत-प्रेत का साया था

वार्डन कोकिला बौरासी का बयान भी चौंकाने वाला रहा। उन्होंने कहा कि पूजा पर भूत-प्रेत का साया था और वह अक्सर बीमार रहती थी। हालांकि, परिजनों ने इस बात को सिरे से नकार दिया और कहा कि प्रशासन इस “अंधविश्वास वाली बात” पर ध्यान न दे।

कलेक्टर ने जांच दल गठित किया

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मामले की जांच के लिए संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है। टीम ने हॉस्टल स्टाफ, छात्राओं और परिजनों से बातचीत की है। आज वार्डन और उसकी बेटी के बयान लिए जाएंगे। शाम तक रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपे जाने की संभावना है।प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त श्रीमन शुक्ला ने वार्डन को निलंबित कर दिया है। उन्हें इंदौर स्थित संभागीय कार्यालय में अटैच किया गया है।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS : देहरादून में कारोबारी जगत में मंचा हड़कंप,इनकम टैक्स ने छापामारा
Next: WTC 2027 Teams Expansion: अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे को मिलेगा मौका, 2027 से WTC में शामिल 12 टीमें…

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.