घुमाई लाठी और की घुड़सवारी,देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

street carnival: मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन हुआ.इस कार्यक्रम का सीएम डॉ. मोहन यादव शुभारंभ कर लाठी घुमाई,घुड़सवारी की और गाना भी गाया.
street carnival:सीएम मोहन यादव ने की शिरकत

उज्जैन में सर्दियों के मौसम में हर साल होने वाली राहगीरी आनंदोत्सव की शुरुआत रविवार 5 जनवरी को हुई.यहां तरण ताल के पास बनाए गए स्वागत द्वार पर लगी घंटी बजाकर और दीप प्रज्वलित कर सीएम डॉ मोहन यादव ने आयोजन का शुभारंभ किया.इस मौके पर सीएम ने लोगों को स्वस्थ रहने के खेल,योग और व्यायाम करने का संदेश दिया.
street carnival:खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम
सुबह 7 बजे शुरू हुई राहगीरी में 2 किलोमीटर सड़क पर साढ़े तीन घंटे तक कई मंचों से कलाकार गाना गाते और डांस करते नजर आए. वहीं बच्चे चित्रकारी,मलखंब और लाठी घुमाने का प्रदर्शन करते रहे. सीएम डॉ यादव सभी के मंच पर गए और कलाकारों को प्रोत्साहित करते रहे.आयोजन में आदिवासी कलाकारों ने भी पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया.
street carnival:सीएम ने की घुड़सवारी चलाई लाठी
कार्यक्रम में सीएम डॉ.मोहन यादव ने गाना गाया और क्षिप्रा तेरा पानी अमृत भजन गाया.साथ ही पंजा लड़ाया और डमरू भी बजाया. वहीं कुछ देर घुड़सवारी भी की.और फिर लाठी चलाकर सबका दिल जीत लिया
