तलवारों और कांच की बोतलों से हमला, दुकानों और वाहनों को तोड़ा
कर्नाटक के मांड्या के नागमंगला में बुधवार रात गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान पथराव किया गया। घटना रात करीब आठ बजे की है। मैसूर रोड पर दरगाह के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने पथराव किया। इसके बाद हिंदुओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
इलाके की कुछ दुकानों और वहां खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

कन्नड़ समाचार चैनलों के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पथराव के अलावा, जुलूस पर तलवारों, रॉड और बोतलों से भी हमला किया गया था। इस घटना में 15 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। यात्रा में शामिल लोगों ने पत्थरबाजों पर पथराव भी किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया।
पथराव के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वर्तमान में 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रा पर तलवारों, पाइपों और जूस की बोतलों के अलावा पथराव किया गया। जिससे 15 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदू समुदाय ने थाने के सामने गणेश प्रतिमा को रोका और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पिछले साल भी बद्रीकोप्पल में मैसूर रोड पर इसी दरगाह के सामने हंगामा हुआ था।
बीएनएस की धारा 163 क्षेत्र में 3 दिनों के लिए लगाई गई है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने घटना के विरोध में गुरुवार को बंद का आह्वान किया है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 52 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, कलेक्टर ने आज नागमंगला के स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है।
Stone Pelting At Ganesh Visharan Procession In Mandya Karnataka
