महिला के गॉल ब्लैडर से निकले 1235 स्टोन
ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हैरान

MP NEWS: मध्य प्रदेश के रीवा में एक महिला का ऑपरेशन करने के दौरान डॉक्टर हैरान रह गए.क्योकि महिला के गॉल ब्लैडर से 1235 स्टोन निकले.
MP NEWS: महिला के पेट से निकले 1235 स्टोन
मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन कस्बे की रहने वाली प्रतिमा गौतम असहनीय पेट दर्द की समस्या से जुझ रही थीं. गंभीर हालत में प्रतिमा को निजी लाइफ केयर हॉस्पिटल रीवा में भर्ती कराया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टर की टीम ने गॉलब्लैडर में स्टोन होने की पुष्टि की.डॉक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि जब ऑपरेशन शुरू किया गया तो हमने एक-एक करके कुल 1235 स्टोन निकाले. सभी स्टोन छोटे दाल के आकार के थे. डॉक्टरों ने कहा कि ये पहला मामला है जब ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पित्ताशय में 1235 स्टोन निकले हैं.
MP NEWS: पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी महिला
मैहर जिले के अमरपाटन कस्बे की रहने वाली प्रतिमा गौतम असहनीय पेट दर्द की समस्या से जुझ रही थीं. गंभीर हालत में प्रतिमा को निजी लाइफ केयर हॉस्पिटल रीवा में भर्ती कराया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टर की टीम ने गॉल ब्लैडर में स्टोन होने की पुष्टि की. महिला की सारी आवश्यक जांच कराई गई उसके बाद ऑपरेशन की तैयारी की गई.
MP NEWS: ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हैरान
महिला का जब ऑपरेशन शुरू हुआ तो ऑपरेशन थियेटर में मौजूद डॉक्टरों की टीम हैरान रह गई. क्योंकि एक- एक करके कुल 1235 स्टोन निकाले गए. यह मल्टीपल स्टोन छोटी दाल के आकर के समान थे. अंत में गॉल ब्लैडर भी निकालना पड़ा, जिससे भविष्य में महिला को स्टोन की समस्या ना हो. वहीं अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और उसे दर्द से छुटकारा मिल गया है. कई मरीजों में स्टोन की समस्याएं होती है लेकिन इतना ज्यादा स्टोन गॉल ब्लैडर में पहले कभी नहीं मिला था.
