आज चीन के शेयर बाजाऱ मे भारी गिरावट देखी गई वहीं इसके विपरीत भारत के बाजाऱ मे उछाल देखा गया
जानकार इसका जो मुख्य कारण बता रहे हैं उनके अनुसार चीन की टेक्नोलॉजी कंपनियों के तिमाही नतीजें बेहद
कमजोर हैं जिसका साफ असर बाजाऱ की गिरावट मे दिखा I चीन के मुख्य बेंचमार्क इंडेक्स मे करीब 3 प्रतिशत की
गिरावट देखी गई वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों के तिमाही नतीजे भी निराशाजनक रहे I
जानकारों का मानना है की हाल ही आये अमेरिकी चुनाव नतीजों ने भी चीनी बाजार मे डर का माहौल बनाया हुआ है
क्योंकि डोनाल्ड ट्रम्प का मूड चीन के खिलाफ काफ़ी सख्त दिख रहा है I खास्कर tariff के मसले मे जहाँ वो पहले 10
प्रतिशत के पक्षधर थे अब 20 प्रतिशत लगाने की बात कर रहे हैं वहीं चीन पर जहाँ 60 प्रतिशत tariff की बात करते
थे अब 100 प्रतिशत tariff की बात कर रहे हैं I
क्निने मे सरकार द्वारा हालिया घोषित राहत पैकेज भी कुछ काम नहीं आ रहा है ओर चीन की प्रमुख कंपनियों की
आमदनी मे भी गिरावट देखी जा रही है ओर आगे भी आमदनी मे इजाफ़े के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं I वहीं भारत
मे भले ही विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे हैं लेकिन घरेलू निवेशकों ने ख़रीदारी ज़ारी रखी है ओर चूंकि भारत के
रिश्ते अमेरिका से मजबूत हैं इसलिए माना जा रहा है भारत के विकास की गाड़ी आने वाले सालों मे भी सरपट दौड़ती
देखेगी I
