Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Steven Smith ODI Retirement: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने वनडे से लिया संन्यास..
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Steven Smith ODI Retirement: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने वनडे से लिया संन्यास..

Hema Gupta March 5, 2025

Steven Smith ODI Retirement: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत से करारी हार के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया। मंगलवार की रात इस बात का एलान किया गया। हालांकि वह टेस्ट और टी20 I में खेलते हुए नजर आएंगे।

Read More: IND vs AUS ICC Champion Trophy: भारत की धमाकेदार जीत…

स्टीव स्मिथ काफी दुखी नजर आएं..

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैंटिंग चुनी और 49.3 ओवर में 264 रन बनाकर आलआउट हो गई थी। वहीं भारत ने 48.1 ओवर में 267 रन बनाकर धमाकेदार जीत हासिल की। इस करारी हार के बाद स्टीव स्मिथ काफी दुखी नजर आए। उनके आंखों में आंसू भी नजर आए आईसीसी द्वारा जारी किए गए वीडियों में उन्हें इमोशनल होते देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

Steven Smith ODI Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद लिया संन्यास का निर्णय

ऑस्ट्रेलिया को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद, पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ ने तुरंत अपने साथियों को बताया कि उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेल लिया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को अपने संन्यास का ऐलान किया और कहा, “यह सफर शानदार रहा और मैंने इसका हर पल का आनंद लिया।” उन्होंने आगे कहा, “मेरे करियर में कई यादगार लम्हे रहे, लेकिन दो वनडे वर्ल्ड कप जीतना सबसे खास रहा। इसके अलावा, उन शानदार टीम-मेट्स के साथ खेलना भी एक बेहतरीन अनुभव रहा, जिन्होंने इस सफर को और यादगार बनाया”।

Steven Smith ODI Retirement: 64 मैचों में स्टीव स्मिथ ने की कप्तानी

स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी 2015 में शुरू की थी और वह 64 मैचों में टीम के कप्तान रहे, जिसमें उनकी जीत का प्रतिशत 50% था। उन्होंने 2023-24 सीरीज में कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप दिलाया।

2010 में की वनडे करियर की शुरुआत..

स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कुल 169 वनडे मैच खेले, जिसमें 5800 रन बनाए। उनका औसत 43.28 का और स्ट्राइक रेट 86.96 का रहा। स्मिथ ने 12 शतक और 35 अर्धशतक लगाए, और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 164 रन रही। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में स्मिथ का फॉर्म में नहीं दिखे , जहां उन्होंने तीन पारियों में 48.50 की औसत से 97 रन बनाए थे।

स्मिथ का टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 116 टेस्ट मैचों की 206 पारियों में 56.75 की औसत से 10,271 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 36 शतक और 41 अर्धशतक लगाए, जिसमें चार दोहरे शतक भी शामिल हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 239 रन की रही है।

टी-20 क्रिकेट में भी स्मिथ का योगदान

स्मिथ ने 67 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 24.86 की औसत और 125.46 के स्ट्राइक रेट से 1094 रन बनाए, जिनमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: female software engineer suicide : महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या
Next: Ray Ban Meta AI Glasses: ‘आयरन मैन’ बने ज्योतिरादित्य सिंधिया

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.