Summer Fashion Tips: फरवरी के बाद मार्च में काफी गर्मी होती है, इस मौसम में लोगों को अपने आउटफिट की चिंता ज्यादा सताती है क्योंकि बढ़ते तापमान और गर्मी के कारण हम हल्के-फुल्के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। और हम कपड़ो का सही कलेक्शन नहीं कर पाते। ऐसे में गर्मियों में आप अपने आप को खूबसूरत दिखने और गर्मी से बचने के लिए किस कलर और कैसे स्टाइलिश कपड़े पहन सकते है वो आज हम आपको बताएंगे।
Read More: Benefits and Risks of Jalebi: क्या जलेबी खाने से वाकई सेहत को होगा फायदा? जानिए..
Summer Fashion Tips: आइएं जानते है..गर्मी के फैशन टिप्स..
हल्के और आरामदायक कपड़े
गर्मियों में हल्के और हवा को अच्छे से गुजरने देने वाले कपड़े पहनना चाहिए। खादी, कॉटन और लिनन जैसे प्राकृतिक कपड़े सबसे अच्छे होते हैं। ये कपड़े शरीर से पसीना सोखते हैं और उसे बाहरी वातावरण में छोड़ने का काम करते हैं, जिससे शरीर ठंडा रहता है। इन कपड़ों में आपको न केवल आराम मिलेगा, बल्कि ये वातावरण में भी बेहतर रहेंगे।

सूती कपड़ा पहने..
हल्का और शरीर को आराम देने वाले कपड़े की बात की जाए तो काटन का नाम सबसे ऊपर आता है। यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय और बहु उपयोगी कपड़ा है। गर्मियों में अधिकतर लोगों की अलमारी में काटन के आउटफिट के कलेक्शन होंगे। काटन से कई पारंपरिक कपड़े से लेकर फैशनेबल कपड़े तैयार किए जाते हैं तो इस बार आप भी गर्मियों में काटन का कपड़ा पहने। यह आपको कूल भी रखेगा। साथ ही इसके हल्के रंग आपको एनर्जी भी देंगे।

कैप और हैट्स का उपयोग
गर्मियों में धूप से बचने के लिए सिर पर कैप या हैट पहनना एक अच्छा उपाय हो सकता है। इससे न केवल सिर की त्वचा को सूरज की सीधी किरणों से बचाव मिलता है, बल्कि यह ठंडक भी बनाए रखता है।

खादी जरूर पहनें
खादी का कपड़ा आज भी कई लोग पहनना पसंद करते हैं।
समय बदलने के साथ-साथ इस कपड़े में कई तरह के आउटफिट मार्केट में आने लगे हैं।
गर्मियों में इस फैब्रिक से तैयार आउटफिट से आप अपने लुक को निखार सकते हैं।
खादी काटन या फिर सिल्क से तैयार किया जाता है।
गर्मियों में इस फैब्रिक से तैयार कपड़े को पहनने से आप काफी ज्यादा हल्का और कूल महसूस करते हैं।

बिना आस्तीन के कपड़े (Sleeveless)
गर्मियों में बिना आस्तीन के कपड़े, जैसे कि स्लीवलेस टी-शर्ट्स, वेस्टर्न शर्ट्स,
और टॉप्स पहनना भी बहुत आरामदायक होता है।
साथ ही अगर कैप लगा ले तो धूप से भी बच सकते है,
और ये कपड़े शरीर को हवा में खुलापन देते हैं,
जिससे पसीने का स्तर कम होता है और शरीर को ताजगी मिलती है।

सिंपल और आरामदायक फुटवियर
गर्मियों में फुटवियर का चुनाव भी महत्वपूर्ण होता है।
गर्मी में जूते और चप्पल पहनने से पसीना और बदबू आ सकती है।
इसलिए आरामदायक और हवा से संपर्क में आने वाले फुटवियर जैसे कि सैंडल, फ्लिप-फ्लॉप या ब्रीथेबल जूते पहनना उचित होता है।

