योगी ने कांग्रेस-इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

CM योगी का इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- नेतृत्व में न क्लैरिटी, न क्रेडिबिलिटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर चुनावी हार के बाद अराजकता की राजनीति करने का आरोप लगाया। वह गोरखपुर में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे।

By : शिवम् पांडेय
CM योगी का इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- नेतृत्व में न क्लैरिटी, न क्रेडिबिलिटी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी की कमी है। योगी ने कहा कि जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है।

हार के बाद अराजकता की राजनीति का आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी हार से उपजी हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल रही है। उनके मुताबिक, विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व में स्पष्टता और विश्वसनीयता का अभाव है, जिसका असर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पड़ रहा है।

नितिन नबीन के साथ पदयात्रा में होंगे शामिल

सीएम योगी ने बताया कि वह बुधवार को गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य अराजकता के खिलाफ जनजागरण करना और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संदेश देना है।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनादेश का सम्मान जरूरी है।

संबंधित सामग्री

CM योगी का गोवंश संरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- हर हाल में करनी है गायों की रक्षा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

CM योगी का गोवंश संरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- हर हाल में करनी है गायों की रक्षा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोवर्धन पूजा की और गोवंश संरक्षण की योजनाओं की जानकारी दी।

09 Nov 2026
खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- 'कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है'

खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- 'कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है'

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि खड़गे के ईद वाले बयान से दीपावली की खुशियां प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कांग्रेस पर सनातन संस्कृति को भूलने का आरोप लगाया।

09 Nov 2026
जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, बोले- हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, बोले- हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने 125 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने शिकायतों के जल्द समाधान और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

09 Nov 2026
CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

गोरखपुर में योगी ने सपा-कांग्रेस पर अयोध्या की विरासत और विकास को लेकर दुष्प्रचार का आरोप लगाया। उन्होंने वनटांगिया गांवों में सरकारी सुविधाओं का दावा किया।

09 Nov 2026
CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, बोले- गाय भारतीय कृषि और ऋषि परंपरा की आत्मा

CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, बोले- गाय भारतीय कृषि और ऋषि परंपरा की आत्मा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गोवर्धन पूजा की। उन्होंने बताया कि यूपी में 7,700 से अधिक गौशालाओं में 16 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं।

09 Nov 2026