दीपोत्सव से योगी का सामाजिक एकता का संदेश

समाज को बांटती है जाति की जड़ता, एक सूत्र में पिरोती है साझी आस्था और संस्कृति: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दीपक का प्रकाश जातीय भेद मिटाकर पूरे समाज को जोड़ता है।

By : दिव्या मिस्त्री
समाज को बांटती है जाति की जड़ता, एक सूत्र में पिरोती है साझी आस्था और संस्कृति: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के जरिये समाज को प्रेरक संदेश दिया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि जाति की जड़ता समाज को बांटती है, जबकि साझी आस्था और संस्कृति उसे एक सूत्र में पिरोती हैं। श्री अयोध्या जी का दीपोत्सव इसी सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण है।

हमारी सरकार ने सांस्कृतिक विरासत को जन-जन के उत्सव में बदला 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जातीय विभाजन को राजनीति का आधार बनाने वाली सरकारों ने समाज को जोड़ने वाली इस सांस्कृतिक शक्ति की पूर्णतः उपेक्षा की, वहीं डबल इंजन सरकार ने वर्ष 2017 में दीपोत्सव की शुरुआत कर इस सोच को बदला और राम नगरी की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन के उत्सव में बदल दिया।

समाज को एक करता है दीपक का प्रकाश 

मुख्यमंत्री ने लिखा कि पूज्य संतगण एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आज धर्माचार्यगण, विद्यार्थी, स्वच्छताकर्मी, कुम्हार और व्यापारी सभी समान उत्साह एवं श्रद्धा से इस आयोजन में सहभागी होते हैं। यहां पहचान जाति से नहीं, सहभागिता से होती है। दीप अलग-अलग हाथों में जलते हैं, लेकिन उनका प्रकाश पूरे समाज को एक करता है। यही दीपोत्सव का संदेश है। यही समरस समाज की संकल्पना है।

संबंधित सामग्री

योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने का आरोप लगाया और राज्य की संस्कृति, सैन्य परंपरा व विरासत की सराहना की।

12 Nov 2026
भोपाल में आज देशभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला पहुंचेंगे राजधानी

भोपाल में आज देशभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला पहुंचेंगे राजधानी

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की मां के त्रयोदशी शांति भोज में कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

12 Nov 2026
देव दीपावली पर काशी में दीपोत्सव की तैयारी, CM योगी ने दिए निर्देश

देव दीपावली पर काशी में दीपोत्सव की तैयारी, CM योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली और गंगा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। 20 से 23 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाआरती, ड्रोन शो और लेजर शो होंगे।

12 Nov 2026
हर पांचवें दिन बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला: CM योगी

हर पांचवें दिन बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला: CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने 26 जनवरी तक एक लाख और नौकरियां देने और 4,300 किसान परिवारों को 215 करोड़ रुपये की सहायता की जानकारी दी।

11 Nov 2026
यूपी में युवाओं और किसानों को CM योगी की दोहरी सौगात, 1,146 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी और 4,300 परिवारों को मुआवजा

यूपी में युवाओं और किसानों को CM योगी की दोहरी सौगात, 1,146 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी और 4,300 परिवारों को मुआवजा

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए और पिछली सरकार पर भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाया। 4,300 किसान परिवारों को 215 करोड़ रुपये की सहायता भी मिली।

11 Nov 2026