योगी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh Foundation Day 2026: CM योगी ने छत्तीसगढ़वासियों को दी बधाई, मां दंतेश्वरी से की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और पीएम मोदी व CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास की कामना की।

By : सोनिया रायकवार
Chhattisgarh Foundation Day 2026: CM योगी ने छत्तीसगढ़वासियों को दी बधाई, मां दंतेश्वरी से की सुख-समृद्धि की कामना

छत्तीसगढ़ आज यानी 1 नवंबर को अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर राज्य बताया। साथ ही मां दंतेश्वरी से प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

CM योगी ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय संस्कृति और लोक आस्था की समृद्ध परंपराओं से सुसज्जित छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सर्वांगीण विकास की ओर आगे बढ़े। प्रदेश का हर नागरिक सुखी, समृद्ध और सशक्त बने, इसके लिए उन्होंने मां दंतेश्वरी से प्रार्थना की।

1 नवंबर 2000 को बना था छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर हुआ था। इस साल राज्य अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर नवा रायपुर यानी अटल नगर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस साल उत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है।

प्राकृतिक सुंदरता और जनजातीय संस्कृति की पहचान

छत्तीसगढ़ को ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है। राज्य अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। बस्तर की पारंपरिक संस्कृति और ढोकरा कला इसकी खास पहचान हैं। पर्यटन के लिहाज से चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ के झरने और सिरपुर के ऐतिहासिक मंदिर प्रमुख आकर्षण हैं। राज्य का बड़ा हिस्सा वन क्षेत्र से घिरा है, जो इसकी जैव विविधता और प्राकृतिक संपदा को खास बनाता है। स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश में उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छत्तीसगढ़ की विरासत और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

CM साय ने बगिया बैराज सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

CM साय ने बगिया बैराज सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपये की बगिया बैराज परियोजना का भूमिपूजन किया। इससे 8,454 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और खरीफ-रबी फसलों को पानी मिलेगा।

09 Nov 2026
CM योगी का गोवंश संरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- हर हाल में करनी है गायों की रक्षा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

CM योगी का गोवंश संरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- हर हाल में करनी है गायों की रक्षा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोवर्धन पूजा की और गोवंश संरक्षण की योजनाओं की जानकारी दी।

09 Nov 2026
जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, बोले- हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, बोले- हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने 125 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने शिकायतों के जल्द समाधान और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

09 Nov 2026
CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

गोरखपुर में योगी ने सपा-कांग्रेस पर अयोध्या की विरासत और विकास को लेकर दुष्प्रचार का आरोप लगाया। उन्होंने वनटांगिया गांवों में सरकारी सुविधाओं का दावा किया।

09 Nov 2026
CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, बोले- गाय भारतीय कृषि और ऋषि परंपरा की आत्मा

CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, बोले- गाय भारतीय कृषि और ऋषि परंपरा की आत्मा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गोवर्धन पूजा की। उन्होंने बताया कि यूपी में 7,700 से अधिक गौशालाओं में 16 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं।

09 Nov 2026