यूपी कर्मचारियों को त्योहार से पहले बोनस

UP के 14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 7 हजार रुपये तक का हो सकता है भुगतान

उत्तर प्रदेश सरकार 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2025-26 का बोनस देने की तैयारी में है। मंजूरी के बाद DA और DR में 3% वृद्धि भी प्रस्तावित है।

By : सोनिया रायकवार
UP के 14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 7 हजार रुपये तक का हो सकता है भुगतान

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए त्योहार से पहले राहत भरी खबर है। राज्य सरकार 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2025-26 का बोनस देने की तैयारी कर रही है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के लिए भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 7 हजार रुपये तक बोनस मिल सकता है।

1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च

इस बोनस का लाभ पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों के साथ राजकीय विभागों के कार्यभारित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके अलावा सहायता प्राप्त शिक्षण और तकनीकी संस्थानों, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी भी इसके दायरे में आएंगे। बोनस वितरण से राज्य सरकार के खजाने पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय भार पड़ने का अनुमान है।

DA और DR में 3% बढ़ोतरी की तैयारी

बोनस के बाद राज्य सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में भी 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके लिए वित्त विभाग अलग से प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजेगा।

दिसंबर में मिल सकता है बढ़े हुए DA का लाभ

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ते का नकद लाभ दिसंबर में मिलने वाले नवंबर के वेतन के साथ दिया जा सकता है। वहीं, जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जमा कराने की योजना है। फिलहाल बोनस और डीए-डीआर बढ़ोतरी को लेकर अंतिम आदेश जारी होना बाकी है।

संबंधित सामग्री

CM योगी का गोवंश संरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- हर हाल में करनी है गायों की रक्षा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

CM योगी का गोवंश संरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- हर हाल में करनी है गायों की रक्षा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोवर्धन पूजा की और गोवंश संरक्षण की योजनाओं की जानकारी दी।

09 Nov 2026
जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, बोले- हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, बोले- हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने 125 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने शिकायतों के जल्द समाधान और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

09 Nov 2026
CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

गोरखपुर में योगी ने सपा-कांग्रेस पर अयोध्या की विरासत और विकास को लेकर दुष्प्रचार का आरोप लगाया। उन्होंने वनटांगिया गांवों में सरकारी सुविधाओं का दावा किया।

09 Nov 2026
CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, बोले- गाय भारतीय कृषि और ऋषि परंपरा की आत्मा

CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, बोले- गाय भारतीय कृषि और ऋषि परंपरा की आत्मा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गोवर्धन पूजा की। उन्होंने बताया कि यूपी में 7,700 से अधिक गौशालाओं में 16 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं।

09 Nov 2026
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासी घमासान, CM योगी ने कहा- रामभक्तों से माफी मांगकर आएं; सपा प्रमुख का पलटवार

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासी घमासान, CM योगी ने कहा- रामभक्तों से माफी मांगकर आएं; सपा प्रमुख का पलटवार

अखिलेश यादव के अयोध्या में रामलला दर्शन के ऐलान पर योगी आदित्यनाथ ने 1990 की गोलीकांड घटना को लेकर निशाना साधा। अखिलेश ने मंदिर दान विवाद पर पलटवार किया।

08 Nov 2026