अग्निवीरों को यूपी नौकरियों में 20% आरक्षण

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों की हुई बल्ले-बल्ले! योगी सरकार देगी सरकारी नौकरी में 20% आरक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीरों को यूपी की सरकारी नौकरियों में 20% आरक्षण और कुछ विभागों में बिना परीक्षा सीधी नियुक्ति देने का ऐलान किया।

By : चंचल खेडकर
UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों की हुई बल्ले-बल्ले! योगी सरकार देगी सरकारी नौकरी में 20% आरक्षण

उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद अब उन्हें नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीरों को प्रदेश की सरकारी नौकरियों में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि अग्निवीरों को भर्ती परीक्षा से भी छूट देकर सीधे नियुक्ति देने की व्यवस्था की जाएगी।

पुलिस से लेकर होमगार्ड तक मिलेगी नौकरी

योगी सरकार की इस पहल के तहत सेना से चार साल की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को कई सरकारी विभागों में नौकरी का अवसर मिलेगा। इनमें प्रमुख रूप से पुलिस, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC), होमगार्ड, वन विभाग और कारागार विभाग शामिल हैं।इन विभागों में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू करने की योजना है। इससे सेना में सेवा दे चुके युवाओं को प्रदेश में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अग्निवीर चार साल तक देश की सुरक्षा में अपनी सेवाएं देते हैं। इस दौरान उन्हें सैन्य प्रशिक्षण के साथ अनुशासन, सुरक्षा और कठिन परिस्थितियों में काम करने का अनुभव मिलता है.सरकार इसी अनुभव का इस्तेमाल प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में करना चाहती है। इसी के तहत अग्निवीरों को सरकारी विभागों में सीधी नियुक्ति देने की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, नियुक्ति की विस्तृत प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें आधिकारिक आदेश में स्पष्ट होंगी।

6 महीने में 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

सीएम योगी ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भर्ती और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है।

किन भर्तियों में मिलेंगे नियुक्ति पत्र?

सरकार के इस लक्ष्य में कई विभागों की भर्तियां शामिल हैं। इनमें पुलिस सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, होमगार्ड, शिक्षक और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से संबंधित पद शामिल हैं।

अग्निवीरों के लिए रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

योगी सरकार के इस फैसले से चार साल की सैन्य सेवा पूरी करने वाले युवाओं को आगे रोजगार पाने में मदद मिलने की उम्मीद है। सेना में हासिल किया गया अनुभव प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। अब सभी की नजरें सरकार के आधिकारिक शासनादेश और नियुक्ति से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन पर रहेंगी।

संबंधित सामग्री

CM योगी का गोवंश संरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- हर हाल में करनी है गायों की रक्षा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

CM योगी का गोवंश संरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- हर हाल में करनी है गायों की रक्षा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोवर्धन पूजा की और गोवंश संरक्षण की योजनाओं की जानकारी दी।

09 Nov 2026
पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे CM भगवंत मान के पास, दिवाली पर सुरक्षा का दिया भरोसा

पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे CM भगवंत मान के पास, दिवाली पर सुरक्षा का दिया भरोसा

पंजाब पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को त्योहारों की बधाई दी और राज्य में शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा जताया।

09 Nov 2026
हाजीपुर में दिवाली की रात सनसनीखेज वारदात, पति ने कथित तौर पर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी

हाजीपुर में दिवाली की रात सनसनीखेज वारदात, पति ने कथित तौर पर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी

बिहार के हाजीपुर में दीपावली की रात पति पर पत्नी की गोली मारकर हत्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की है।

09 Nov 2026
जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, बोले- हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, बोले- हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने 125 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने शिकायतों के जल्द समाधान और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

09 Nov 2026
CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

गोरखपुर में योगी ने सपा-कांग्रेस पर अयोध्या की विरासत और विकास को लेकर दुष्प्रचार का आरोप लगाया। उन्होंने वनटांगिया गांवों में सरकारी सुविधाओं का दावा किया।

09 Nov 2026