उज्जैन में छात्र की पिटाई, वीडियो इंस्टाग्राम पर

उज्जैन में 12वीं के छात्र को अगवा कर बेरहमी से पीटा,इंस्टाग्राम पर वीडियो किया वायरल,4 आरोपी राउंडअप

उज्जैन के तराना में मोबाइल नंबर विवाद में छात्र को घर से ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने चार आरोपियों को राउंडअप किया है।

By : दिव्या मिस्त्री
उज्जैन में 12वीं के छात्र को अगवा कर बेरहमी से पीटा,इंस्टाग्राम पर वीडियो किया वायरल,4 आरोपी राउंडअप

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम कनार्दी में मोबाइल नंबर के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 12वीं कक्षा के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने न केवल छात्र को बेल्ट और डंडों से पीटा, बल्कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को राउंडअप किया है।

घर से जबरन ले जाकर की मारपीट

जानकारी के अनुसार, घटना 1 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की है। कुछ युवक ग्राम कनार्दी में रहने वाले 12वीं के छात्र के घर पहुंचे। आरोप है कि युवक छात्र को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के श्मशान के पास ले गए। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक छात्रा द्वारा मोबाइल नंबर मांगने और नंबर देने को लेकर हुई थी। इसी बात ने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

बेल्ट और डंडों से पीटने का आरोप

पीड़ित छात्र ने तराना थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि तौफीक खान, अलफेज, सोयब वकील सहित अन्य युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने बेल्ट और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। छात्र के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मारपीट का वीडियो इंस्टाग्राम पर किया अपलोड

इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बन गया। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

घटना से डरा-सहमा पीड़ित छात्र अपने पिता के साथ तराना थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। तराना पुलिस के मुताबिक, मामले में संलिप्त चार आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

संबंधित सामग्री

करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला वन विभाग का SDO!1 करोड़ से ज्यादा का सोना, नकदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद

करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला वन विभाग का SDO!1 करोड़ से ज्यादा का सोना, नकदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद

छिंदवाड़ा में एसडीओ संजीव शर्मा के घर छापे में एक करोड़ से अधिक के सोने के आभूषण, 345 ग्राम चांदी, नकदी, वाहन और संपत्ति दस्तावेज मिले।

14 Nov 2026
10 राज्यों के कोल समाज का महाकुंभ, संस्कृति के मंच से उठी अधिकार और सियासी हिस्सेदारी की आवाज

10 राज्यों के कोल समाज का महाकुंभ, संस्कृति के मंच से उठी अधिकार और सियासी हिस्सेदारी की आवाज

शहडोल के ब्यौहारी में 13 से 15 दिसंबर तक राष्ट्रीय कोल संस्कृति महोत्सव आयोजित हो रहा है। संस्कृति के साथ भूमिहीनता, बेरोजगारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे उठे।

14 Nov 2026
डिप्टी CM के बाद अब स्कूल शिक्षा मंत्री के OSD की छुट्टी, विवादों में घिरे वीरेंद्र तिवारी पद से हटाए गए

डिप्टी CM के बाद अब स्कूल शिक्षा मंत्री के OSD की छुट्टी, विवादों में घिरे वीरेंद्र तिवारी पद से हटाए गए

मध्य प्रदेश में मंत्रियों के निजी स्टाफ पर कार्रवाई जारी है। डिप्टी CM के OSD के बाद अब मंत्री उदय प्रताप सिंह के OSD वीरेंद्र तिवारी को हटाया गया है।

14 Nov 2026
टीकमगढ़ में मोटर जब्त करने पहुंची टीम, हंसिया लेकर सामने आया 8 साल का मासूम

टीकमगढ़ में मोटर जब्त करने पहुंची टीम, हंसिया लेकर सामने आया 8 साल का मासूम

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बिजली टीम सिंचाई मोटर जब्त करने पहुंची तो आठ वर्षीय बच्चे ने हंसिया लेकर विरोध किया। घटना का वीडियो वायरल है।

14 Nov 2026
जनजाति गौरव सप्ताह:भगवान बिरसा मुंडा को CM डॉ यादव ने किया नमन,कहा-उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा देश

जनजाति गौरव सप्ताह:भगवान बिरसा मुंडा को CM डॉ यादव ने किया नमन,कहा-उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर में बिरसा मुंडा जयंती समारोह में जनजातीय धर्मगुरुओं और प्रतिभाओं का सम्मान किया। उन्होंने 133 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और कई घोषणाएं कीं।

14 Nov 2026