ट्विशा शर्मा केस में गिरिबाला की जमानत खारिज

ट्विशा डेथ केस:रिटायर्ड जज गिरिबाला के हाईप्रोफाइल संपर्कों की जांच, DVR की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

कोर्ट ने प्रभावशाली लोगों से कथित संपर्क की जांच और आईफोन व CCTV की फोरेंसिक रिपोर्ट लंबित होने का हवाला दिया।

By : दिव्या मिस्त्री
ट्विशा डेथ केस:रिटायर्ड जज गिरिबाला के हाईप्रोफाइल संपर्कों की जांच, DVR की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनकी सास और पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने अपने आदेश में केस डायरी का हवाला देते हुए कहा कि घटना के बाद गिरिबाला ने ऊंचे पदों पर बैठे कुछ प्रभावशाली लोगों से कथित तौर पर संपर्क किया था। कोर्ट ने इस पहलू की विस्तृत जांच की जरूरत भी बताई है। फिलहाल CBI मामले की जांच कर रही है और कई अहम डिजिटल साक्ष्यों की रिपोर्ट आना बाकी है।

हाईकोर्ट के आदेश में प्रभावशाली लोगों से संपर्क का जिक्र

जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ ने 26 अक्टूबर को जमानत याचिका पर आदेश पारित किया था, जिस पर 4 नवंबर को हस्ताक्षर हुए। आदेश के पैरा 23 में कहा गया है कि केस डायरी में मौजूद सामग्री घटना के बाद गिरिबाला की ओर से उच्च पदों पर बैठे प्रभावशाली लोगों से संपर्क किए जाने की ओर संकेत करती है। अदालत ने इन संपर्कों से जुड़ी परिस्थितियों की आगे जांच करने की आवश्यकता जताई है। हालांकि, आदेश में किसी व्यक्ति का नाम, पद या बातचीत का समय नहीं बताया गया है।

आईफोन और CCTV DVR की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

मामले में ट्विशा के आईफोन से डेटा एक्सट्रैक्शन की रिपोर्ट अभी लंबित है। हाईकोर्ट के मुताबिक, इस डेटा से घटना से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकते हैं और संभावित गवाहों की पहचान करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा गिरिबाला के घर के CCTV सिस्टम के DVR से निकाला गया डेटा केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, दिल्ली भेजा गया है। इसकी जांच से रिकॉर्डिंग की निरंतरता और प्रमाणिकता का पता लगाया जाएगा। फिलहाल CCTV फुटेज से छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई है।

2 जून से जेल में बंद हैं गिरिबाला सिंह

पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह 2 जून 2026 से जेल में बंद हैं। उन्होंने BNSS की धारा 483 के तहत नियमित जमानत की मांग की थी। CBI ने इस मामले में BNS की धाराओं 80(2), 85, 108 और 3(5) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज किया है। हाईकोर्ट ने केस डायरी, परिजनों से बातचीत, CCTV फुटेज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटना के बाद के कथित आचरण सहित विभिन्न पहलुओं पर विचार किया। जांच जारी होने और महत्वपूर्ण फोरेंसिक रिपोर्ट लंबित होने के आधार पर अदालत ने फिलहाल जमानत देने से इनकार कर दिया।

संबंधित सामग्री

सात साल बाद नरसिंहपुर एनकाउंटर केस की जांच करेगी CBI, विजय यादव और समीर खान की मौत का खुलेगा राज

सात साल बाद नरसिंहपुर एनकाउंटर केस की जांच करेगी CBI, विजय यादव और समीर खान की मौत का खुलेगा राज

मध्य प्रदेश सरकार ने राजपत्र अधिसूचना जारी कर CBI जांच को मंजूरी दी है। परिजनों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

08 Nov 2026
MP में अनुदान प्राप्त शिक्षकों के 7वें वेतनमान पर हाईकोर्ट सख्त,सरकार को जवाब का आखिरी मौका

MP में अनुदान प्राप्त शिक्षकों के 7वें वेतनमान पर हाईकोर्ट सख्त,सरकार को जवाब का आखिरी मौका

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को अगली सुनवाई तक जवाब या आदेश पालन रिपोर्ट पेश करने को कहा है। विफल रहने पर वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत पेशी का सामना करना पड़ सकता है।

07 Nov 2026
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI का बड़ा खुलासा,अगले दिन सास ने जुटाए CCTV फुटेज

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI का बड़ा खुलासा,अगले दिन सास ने जुटाए CCTV फुटेज

CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में कहा कि गिरिबाला सिंह ने घटना और ब्यूटी पार्लर के CCTV फुटेज हासिल करने की कोशिश की। एजेंसी ने निष्पक्ष सुनवाई पर चिंता जताई।

02 Nov 2026
हाईकोर्ट की सुनवाई में बिना पैंट के जुड़े TNCP अधिकारी, क्रिमिनल कंटेम्प्ट नोटिस के निर्देश

हाईकोर्ट की सुनवाई में बिना पैंट के जुड़े TNCP अधिकारी, क्रिमिनल कंटेम्प्ट नोटिस के निर्देश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने TNCP ज्वाइंट डायरेक्टर अमित गजभिए के वीडियो सुनवाई में अनुचित रवैये पर नाराजगी जताई और आपराधिक अवमानना नोटिस के निर्देश दिए।

28 Oct 2026
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को मिलेंगे 7 नए न्यायाधीश, कॉलेजियम ने नामों को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को मिलेंगे 7 नए न्यायाधीश, कॉलेजियम ने नामों को दी मंजूरी

नियुक्तियां पूरी होने पर हाई कोर्ट में जजों की संख्या 38 से बढ़कर 45 हो जाएगी। हालांकि, 53 स्वीकृत पदों में आठ पद फिर भी रिक्त रहेंगे।

27 Oct 2026