संघ बैठक के बाद MP में सियासी हलचल तेज

संघ की बैठक खत्म,लेकिन सियासी हलचल तेज:CM डॉ यादव और संगठन महामंत्री की दिग्गजों से अहम मुलाकात

इंदौर में RSS की तीन दिवसीय बैठक के बाद CM मोहन यादव, चंद्रशेखर और बीएल संतोष की मुलाकातों से मध्यप्रदेश में सत्ता-संगठन समन्वय और नई रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

By : दिव्या मिस्त्री
संघ की बैठक खत्म,लेकिन सियासी हलचल तेज:CM डॉ यादव और संगठन महामंत्री की दिग्गजों से अहम मुलाकात

इंदौर के ऐतिहासिक डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक भले ही संपन्न हो गई हो, लेकिन प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर संघ के शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी डेली कॉलेज पहुंचकर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की थी। लगातार हो रही इन मुलाकातों को सत्ता, संगठन और संघ के बीच समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

बीएल संतोष के दौरे के बाद CM की एंट्री, राजनीतिक चर्चाएं तेज

संघ की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का डेली कॉलेज पहुंचना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इससे एक दिन पहले बीएल संतोष ने भी संघ के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। लगातार हो रही इन बैठकों को प्रदेश की राजनीतिक प्राथमिकताओं, सरकार के कामकाज और संगठन की भावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इन मुलाकातों का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

मोहन भागवत की मौजूदगी में तीन दिन चला राष्ट्रीय मंथन

डेली कॉलेज में आयोजित संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सहित देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए थे। तीन दिनों तक चली बैठक में सामाजिक समरसता, नशामुक्ति अभियान, आरक्षण, जैन समाज से जुड़े विषयों और विभिन्न सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि संघ की ओर से तय सामाजिक अभियानों को जमीन पर उतारने में राज्य सरकार की भूमिका और सहयोग पर भी चर्चा हो सकती है।

क्या मध्यप्रदेश के लिए तैयार होगा नया राजनीतिक रोडमैप?

संघ की बैठक के बाद मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की लगातार मुलाकातों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या प्रदेश सरकार और बीजेपी संगठन के लिए कोई नई रणनीति तैयार हो रही है? क्या आगामी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर सत्ता और संगठन के बीच नए सिरे से समन्वय बनाया जा रहा है? फिलहाल मुलाकातों का एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन डेली कॉलेज में हुई इन बैठकों के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ढेंडिया में 2.20 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। उज्जैन में 74,791 संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी हुई और प्रदेश में 50-70 लाख ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

09 Nov 2026
एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

भोपाल में गोवर्धन पूजा समारोह में सीएम ने 466 पशुपालकों को 2.95 करोड़ और 3,000 गौशालाओं को 65.66 करोड़ रुपये की सहायता दी।

09 Nov 2026
खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- 'कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है'

खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- 'कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है'

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि खड़गे के ईद वाले बयान से दीपावली की खुशियां प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कांग्रेस पर सनातन संस्कृति को भूलने का आरोप लगाया।

09 Nov 2026
MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

मध्य प्रदेश में दीपावली की रात आग की तीन घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई। कटनी और सिवनी में छह-छह, जबकि उज्जैन में एक बुजुर्ग की जान गई।

09 Nov 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, भगवान से मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली-समृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, भगवान से मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली-समृद्धि

मुख्यमंत्री ने तिलकेश्वर गौशाला में पूजा की और गौ-पालन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने सिंहस्थ के लिए जन-सहयोग और अतिथि निवास बनाने का आग्रह किया।

09 Nov 2026