भ्रष्टाचार जांच में कंपनी की रियायतें रोकीं

राजस्थान में CM भजनलाल का बड़ा एक्शन! IAS-IPS दंपती को नोटिस, कंपनी की सरकारी रियायतों पर रोक

राजस्थान सरकार ने ACB जांच पूरी होने तक Goyal Fashions को RIPS के तहत मिली रियायतें रोक दी हैं। 40 विला खरीद मामले में दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ है।

By : वेदिका सितलानी
राजस्थान में CM भजनलाल का बड़ा एक्शन! IAS-IPS दंपती को नोटिस, कंपनी की सरकारी रियायतों पर रोक

राजस्थान में वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर से जुड़े कथित संपत्ति मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने सख्त कदम उठाया है। मामले की जांच के बीच राज्य सरकार ने संबंधित निजी कंपनी को मिलने वाली सरकारी रियायतों और आर्थिक लाभों पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

कंपनी को मिलने वाले सरकारी लाभ पर रोक

मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की राज्य स्तरीय समिति ने Goyal Fashions Private Limited को राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (RIPS) के तहत स्वीकृत विशेष पैकेज और रियायतों को रोकने का फैसला किया। अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की प्रारंभिक जांच पूरी होने तक कंपनी को इन स्वीकृत लाभों का भुगतान नहीं किया जाएगा।

40 विला की खरीद को लेकर उठे सवाल

यह पूरा मामला उदयपुर के बुझड़ा और अलवर के अजबगढ़ में खरीदे गए 40 विला और कॉटेज से जुड़ा है। ACB के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने संबंधित कंपनी से ये संपत्तियां खरीदी थीं। जांच एजेंसी को आशंका है कि संपत्तियां बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर खरीदी गईं और अधिकारी ने अपने पद का इस्तेमाल कर कंपनी को अनुचित सरकारी लाभ पहुंचाया। इन आरोपों की अभी जांच जारी है।

IAS-IPS अधिकारियों को नोटिस, ACB की जांच जारी

राज्य सरकार ने शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रशाखा माथुर को संपत्तियों के विवरण में कथित विसंगतियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। शिखर अग्रवाल को पहले ही APO किया जा चुका है, जबकि प्रशाखा माथुर को भी APO पर रखा गया है। ACB ने विभिन्न सरकारी विभागों से जमीन, संपत्ति, निर्माण और वित्तीय रिकॉर्ड मांगे हैं। अब जांच में मिलने वाले दस्तावेजों और अधिकारियों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल शर्मा कल जोधपुर दौरे पर, गांधी मैदान में करेंगे जनसभा; गोल बिल्डिंग तक निकालेंगे पदयात्रा

CM भजनलाल शर्मा कल जोधपुर दौरे पर, गांधी मैदान में करेंगे जनसभा; गोल बिल्डिंग तक निकालेंगे पदयात्रा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 3 नवंबर को जोधपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और पदयात्रा निकालेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं।

02 Nov 2026
CM भजनलाल शर्मा का बड़ा एक्शन! 33 अधिकारियों पर गिरी गाज, राजस्थान में मचा हड़कंप

CM भजनलाल शर्मा का बड़ा एक्शन! 33 अधिकारियों पर गिरी गाज, राजस्थान में मचा हड़कंप

राजस्थान सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं, अवैध खनन और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मामलों में 33 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई मंजूर की।

29 Oct 2026
राजस्थान में CM भजनलाल शर्मा का एक्शन, 33 अधिकारियों पर कार्रवाई से लेकर जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

राजस्थान में CM भजनलाल शर्मा का एक्शन, 33 अधिकारियों पर कार्रवाई से लेकर जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में लोगों की समस्याएं सुनीं। सरकार ने 33 अधिकारियों पर कार्रवाई मंजूर की, जबकि पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुआ।

28 Oct 2026
राजस्थान में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे 27 अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा, सरकार ने 21 मामलों में दी अभियोजन की मंजूरी

राजस्थान में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे 27 अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा, सरकार ने 21 मामलों में दी अभियोजन की मंजूरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 मामलों में अभियोजन स्वीकृति दी है। इनमें दो एसडीएम, एक डिप्टी एसपी समेत कृषि विभाग के पांच अधिकारी शामिल हैं।

24 Oct 2026
2 मुख्यमंत्रियों की विदेश यात्रा पर सियासी घमासान, CM नायब सैनी को स्वीडन जाने की मंजूरी,CM भगवंत मान पहुंचे हाईकोर्ट

2 मुख्यमंत्रियों की विदेश यात्रा पर सियासी घमासान, CM नायब सैनी को स्वीडन जाने की मंजूरी,CM भगवंत मान पहुंचे हाईकोर्ट

भगवंत मान की पेरिस यात्रा को मंजूरी न मिलने पर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जबकि नायब सिंह सैनी की यात्राएं जारी हैं।

16 Oct 2026