वाराणसी में 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो

वाराणसी में वायुसेना का भव्य एयरशो: PM मोदी ने देखा 100 विमानों का शौर्य प्रदर्शन

वाराणसी के नमो घाट पर 15 लाख लोगों ने 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो देखा। राफेल, सुखोई और सूर्यकिरण टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

By : शिवम् पांडेय
वाराणसी में वायुसेना का भव्य एयरशो: PM मोदी ने देखा 100 विमानों का शौर्य प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भव्य 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में शिरकत की। नमो घाट पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। इस दौरान काशी के आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना और उनके हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

काशी के आसमान में राफेल और सुखोई का शौर्य प्रदर्शन

भारतीय वायुसेना के इस विशाल एयर शो में कुल 100 विमानों ने हिस्सा लिया, जिसमें राफेल और सुखोई-30 MKI जैसे 52 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत में चेतक हेलीकॉप्टरों ने आसमान से पुष्प वर्षा की। इसके बाद राफेल विमान ने बेहद कम ऊंचाई पर कलाबाजियां दिखाते हुए अपने सटीक कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि सुखोई-30 MKI ने तेज रफ्तार और हवाई करतबों से दर्शकों की तालियां बटोरीं।

सूर्यकिरण टीम और C-17 ग्लोबमास्टर की अद्भुत फॉर्मेशन

एयर शो के दौरान C-17 ग्लोबमास्टर और नौ सूर्यकिरण हौक विमानों ने एक साथ उड़ान भरकर 'दशाश्व' फॉर्मेशन बनाई। वहीं राफेल, सुखोई, जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 ने तीर की नोक के आकार में उड़ान भरी, जो ऑपरेशन सिंदूर जैसा नजारा पेश कर रही थी। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने आसमान को तिरंगे के रंगों से भर दिया। चिनूक हेलीकॉप्टर ने अलकनंदा फॉर्मेशन बनाकर गंगा नदी को नमन किया। इस ऐतिहासिक नजारे को देखने के लिए लगभग 15 लाख लोग मौजूद रहे।

100 करोड़ की टेक्सटाइल यूनिट से 1000 महिलाओं को रोजगार

एयर शो में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री ने मिर्जामुराद के खोचवां (रूपापुर) गांव में 'अरविंद लिमिटेड' की नई कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस यूनिट में स्पोर्ट्सवियर और अंडरगारमेंट्स का उत्पादन किया जाएगा। इस परियोजना से लगभग 1,000 महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में यहाँ 300 मशीनें लगाई गई हैं और महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

काशी की सड़कों पर 7 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो

टेक्सटाइल यूनिट के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री ने पुलिस लाइन से नमो घाट तक लगभग 7 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया। पूरे रास्ते में सड़कों के दोनों ओर खड़े हजारों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी वाहन से बाहर निकलकर जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया और फिर नमो घाट पहुंचकर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का आनंद लिया।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की मंगलकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की मंगलकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। अब डिंडोरी, मंडला और बालाघाट सहित प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास तेज किया जाएगा।

08 Nov 2026
PM मोदी के बस्तर दौरे पर सीएम साय ने जताई खुशी, बोले- भय और हिंसा से निकलकर विकास की राह पर बढ़ रहा बस्तर

PM मोदी के बस्तर दौरे पर सीएम साय ने जताई खुशी, बोले- भय और हिंसा से निकलकर विकास की राह पर बढ़ रहा बस्तर

प्रधानमंत्री मोदी दीपावली पर बस्तर पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करेंगे। सीएम साय ने कहा कि बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की राह पर बढ़ रहा है।

08 Nov 2026
बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- हथियारबंद नक्सलियों के बाद अब ‘दिमागी नक्सलियों’ से लड़ना होग

बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- हथियारबंद नक्सलियों के बाद अब ‘दिमागी नक्सलियों’ से लड़ना होग

प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ सफलता, आंतरिक सुरक्षा और ‘दिमागी नक्सलियों’ से सतर्कता पर जोर दिया।

08 Nov 2026

लद्दाख में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा वायुसेना का गजराज, दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस पर रची उपलब्धि

लद्दाख में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उतरा वायुसेना का गजराज, दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस पर रची उपलब्धि

भारतीय वायुसेना के भारी मालवाहक विमान IL-76MD ने पूर्वी लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर लैंडिंग की। इससे सैनिकों और सैन्य रसद की तेज आवाजाही मजबूत होगी।

07 Nov 2026
लंबित मामलों की त्वरित सुनवाई में बेहद महत्वपूर्ण हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट्स : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लंबित मामलों की त्वरित सुनवाई में बेहद महत्वपूर्ण हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट्स : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योजना के तहत 850 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट शुरू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं और बच्चों को त्वरित न्याय दिलाने वाले फैसले का स्वागत किया।

04 Nov 2026