MP Rain Alert: 5 अप्रैल तक मौसम का अलर्ट, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर जारी!

mp-rain-hailstorm-alert-30-districts-april-2026

MP Rain Alert: 5 अप्रैल तक मौसम का अलर्ट, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर जारी!

mp rain alert 5 अप्रैल तक मौसम का अलर्ट आंधी बारिश और ओलावृष्टि का असर जारी

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से पिछले 72 घंटों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। गुरुवार को राजधानी भोपाल, इंदौर सहित करीब 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जगहों में ओलावृष्टि के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, निंमाड़, धार, बड़वानी और झाबुआ जिले में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, शाजापुर में बारिश की संभावना जताई गई है।

तेज रफ्तार से चलेगी आंधी

कुछ जिलों में तेज हवाएं और आंधी का भी असर देखने को मिलेगा। छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में तेज आंधी 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ अन्य जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।

बीते दिन भी बदला रहा मौसम

बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहा। भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जबकि सीहोर में ओले गिरे। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सिवनी, मंडला, रायसेन, रतलाम और अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश देखने को मिली।

गर्मी का असर बरकरार

अजीब मौसम के बीच गर्मी का असर भी कम नहीं हुआ है। नर्मदापुरम में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं रतलाम, मंडला, खजुराहो, रायसेन, दमोह और सागर में भी पारा 38-39 डिग्री के बीच बना हुआ है। बड़े शहरों में भी तापमान 335 से 38 डिग्री दर्ज किया गया।

संबंधित सामग्री

मशीन में चुन्नी फंसने से महिला की मौत:सफाई के दौरान हादसा, फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे परिजन

राज्य

मशीन में चुन्नी फंसने से महिला की मौत:सफाई के दौरान हादसा, फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे परिजन

लुधियाना के गर्ग एक्रेलिक फैक्ट्री में कर्मचारी संजू देवी की सफाई करते समय चुन्नी मशीन में फंसने से मौत हो गई।

खेत में खुले बिजली तार ने ली पिता-पुत्र की जान, बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आए

राज्य

खेत में खुले बिजली तार ने ली पिता-पुत्र की जान, बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आए

भोपाल के बिलखिरिया में पिता-पुत्र की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। दोनों रातभर खेत में पड़े रहे, पुलिस जांच में जुटी।

यूपी में मानसून का कहर: डिलीवरी के बाद पत्नी-नवजात को चारपाई से नदी पार कराया

राज्य

यूपी में मानसून का कहर: डिलीवरी के बाद पत्नी-नवजात को चारपाई से नदी पार कराया

उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से 15 शहरों में भारी बारिश। अलर्ट जारी, नदियों का जलस्तर बढ़ा, 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में।

नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार मुकेश सिंह हटाए गए, परीक्षा गड़बड़ी और रिजल्ट में देरी पर बड़ा एक्शन

राज्य

नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार मुकेश सिंह हटाए गए, परीक्षा गड़बड़ी और रिजल्ट में देरी पर बड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश में नर्सिंग परीक्षाओं में गड़बड़ी के कारण छात्रों की नाराजगी के बाद रजिस्ट्रार मुकेश सिंह को हटाया गया।

क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा के बाद आरती क्यों की जाती है?

सनातन

क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा के बाद आरती क्यों की जाती है?

हिन्दू पूजा में आरती का विशेष स्थान है, जिसे पूजा के समापन पर किया जाता है। यह भक्ति, प्रकाश और आत्मज्ञान का प्रतीक है।