एमपी होमगार्ड जवानों को सालभर मानदेय

MP Home Guard: होमगार्ड जवानों को सालभर मिलेगा मानदेय, कॉल ऑफ नियम खत्म करने की तैयारी

मध्यप्रदेश में होमगार्ड जवानों को हर तीन साल में दो महीने बिना मानदेय घर बैठने से राहत मिल सकती है। 5,020 नए जवानों की भर्ती भी प्रस्तावित है।

By : चंचल खेडकर
MP Home Guard: होमगार्ड जवानों को सालभर मिलेगा मानदेय, कॉल ऑफ नियम खत्म करने की तैयारी

भोपाल। मध्यप्रदेश के होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी राहत की तैयारी चल रही है। हर तीन साल में दो महीने बिना मानदेय घर बैठने की मजबूरी अब खत्म हो सकती है। होमगार्ड मुख्यालय ने इस व्यवस्था को समाप्त करने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया है। मंजूरी मिलने पर प्रदेश के 9,110 जवानों को साल के पूरे 12 महीने मानदेय मिल सकेगा। इसके साथ ही प्रदेश में 5,020 नए होमगार्ड जवानों की भर्ती की तैयारी भी की जा रही है।

दरअसल, होमगार्ड जवान लंबे समय से 'कॉल ऑफ' व्यवस्था खत्म करने की मांग कर रहे हैं। इस नियम के कारण उन्हें हर तीन साल में लगातार दो महीने ड्यूटी से बाहर रहना पड़ता है। इस दौरान मानदेय भी नहीं मिलता। ऐसे में परिवार का खर्च चलाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। अब सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की थी नियम खत्म करने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 मई 2025 को होमगार्ड स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कॉल ऑफ नियम समाप्त करने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही इस व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद की जा रही थी।मौजूदा नियम के मुताबिक, होमगार्ड जवानों को हर तीन साल में दो महीने के लिए ड्यूटी से हटा दिया जाता है। इस अवधि में उन्हें कोई मानदेय नहीं मिलता। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यह व्यवस्था समाप्त हो सकती है और जवानों को नियमित रूप से पूरे साल भुगतान किया जा सकेगा।

हाईकोर्ट में पहुंचा था मामला, 450 से ज्यादा याचिकाएं दायर

कॉल ऑफ नियम को लेकर होमगार्ड जवानों की नाराजगी कानूनी लड़ाई तक पहुंच चुकी है। इस व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट में 450 से ज्यादा याचिकाएं दायर की गई थीं।होमगार्ड डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के मुताबिक, कॉल ऑफ व्यवस्था खत्म करने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा जा चुका है। अब इस पर विभागीय मंजूरी का इंतजार है। इसके बाद प्रस्ताव को कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है।

सरकार पर हर साल 18.74 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार

कॉल ऑफ नियम खत्म होने से होमगार्ड जवानों को आर्थिक स्थिरता मिलेगी, लेकिन इससे सरकारी खजाने पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।फिलहाल होमगार्ड जवानों को भत्तों सहित हर महीने 30,870 रुपये मिलते हैं। दो महीने का कॉल ऑफ समाप्त होने पर सरकार पर सालाना करीब 18.74 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आने का अनुमान है।प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो जवानों को साल के सभी 12 महीने मानदेय मिल सकेगा। इससे उनकी आय में नियमितता आएगी और आर्थिक परेशानियां भी कम होंगी।

मध्यप्रदेश में 5020 होमगार्ड पदों पर भर्ती की तैयारी

मानदेय से जुड़ी राहत के साथ ही प्रदेश में होमगार्ड बल की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी है। मध्यप्रदेश में होमगार्ड के कुल 15,800 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 6,690 पद खाली हैं।खास बात यह है कि वर्ष 2009 के बाद से होमगार्ड की नियमित भर्ती नहीं हुई है। लंबे समय से खाली पदों के कारण सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं में अतिरिक्त बल की जरूरत महसूस की जा रही है।इसी को देखते हुए सरकार 5,020 होमगार्ड जवानों की भर्ती की तैयारी कर रही है। इस भर्ती में से 488 जवानों को उज्जैन के महाकाल मंदिर में तैनात करने की योजना है। सिंहस्थ और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए भी नए जवानों की जरूरत बढ़ी है।

गृह विभाग की मंजूरी पर टिकी नजरें

फिलहाल कॉल ऑफ नियम खत्म करने का प्रस्ताव गृह विभाग के पास है। इसके बाद कैबिनेट की मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होनी है। वहीं, 5,020 पदों पर भर्ती को लेकर भी आगे की प्रक्रिया का इंतजार है।यदि दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश के होमगार्ड बल को एक साथ दो बड़ी राहत मिल सकती हैं। एक ओर मौजूदा जवानों को सालभर मानदेय मिलेगा, वहीं दूसरी ओर नई भर्ती से बल की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ढेंडिया में 2.20 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। उज्जैन में 74,791 संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी हुई और प्रदेश में 50-70 लाख ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

09 Nov 2026
एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

भोपाल में गोवर्धन पूजा समारोह में सीएम ने 466 पशुपालकों को 2.95 करोड़ और 3,000 गौशालाओं को 65.66 करोड़ रुपये की सहायता दी।

09 Nov 2026
MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

मध्य प्रदेश में दीपावली की रात आग की तीन घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई। कटनी और सिवनी में छह-छह, जबकि उज्जैन में एक बुजुर्ग की जान गई।

09 Nov 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, भगवान से मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली-समृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, भगवान से मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली-समृद्धि

मुख्यमंत्री ने तिलकेश्वर गौशाला में पूजा की और गौ-पालन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने सिंहस्थ के लिए जन-सहयोग और अतिथि निवास बनाने का आग्रह किया।

09 Nov 2026
ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वामित्व योजना से ग्रामीण पट्टाधारकों को मुफ्त पक्की रजिस्ट्री मिलेगी। ढेंडिया में 2.20 करोड़ रुपये के पंचायत भवन और मैरिज गार्डन का लोकार्पण हुआ।

09 Nov 2026