धनतेरस पर मुरैना में संपत्ति पंजीयन अभियान

CM डॉ. यादव 6 नवम्बर को मुरैना में CM रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों के रजिस्ट्री अभियान में होंगे शामिल

धनतेरस पर मुरैना के ग्राम करुआ में मुख्यमंत्री मोहन यादव संपत्ति पंजीयन अभियान में शामिल होंगे। प्रदेश में 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियों का लक्ष्य है।

By : शिवम् पांडेय
CM डॉ. यादव 6 नवम्बर को मुरैना में CM रजिस्ट्री योजना के तहत स्वामित्व दस्तावेजों के रजिस्ट्री अभियान में होंगे शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 6 नवम्बर को धनतेरस के शुभ अवसर पर मुरैना  के ग्राम करुआ में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धनतेरस के अवसर पर प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के चयनित ग्रामों में मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों की संपत्तियों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाएगा। प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 17 लाख 9 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं। राज्य शासन द्वारा 15 नवम्बर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ग्रामीण परिवारों को मिलेगा संपत्ति का वैधानिक अधिकार

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थित मकानों एवं अन्य संपत्तियों का सर्वेक्षण कर पात्र हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख एवं संपत्ति स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्तियों का वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा। साथ ही बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना भी सुगम होगा।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ढेंडिया में 2.20 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। उज्जैन में 74,791 संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी हुई और प्रदेश में 50-70 लाख ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

09 Nov 2026
एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

भोपाल में गोवर्धन पूजा समारोह में सीएम ने 466 पशुपालकों को 2.95 करोड़ और 3,000 गौशालाओं को 65.66 करोड़ रुपये की सहायता दी।

09 Nov 2026
खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- 'कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है'

खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- 'कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है'

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि खड़गे के ईद वाले बयान से दीपावली की खुशियां प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कांग्रेस पर सनातन संस्कृति को भूलने का आरोप लगाया।

09 Nov 2026
भारत को मिला 100वां चेस ग्रैंडमास्टर, अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में रचा इतिहास

भारत को मिला 100वां चेस ग्रैंडमास्टर, अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में रचा इतिहास

अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में चैंपियनशिप जीतकर तीसरा जीएम नॉर्म हासिल किया और भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने।

09 Nov 2026
MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

मध्य प्रदेश में दीपावली की रात आग की तीन घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई। कटनी और सिवनी में छह-छह, जबकि उज्जैन में एक बुजुर्ग की जान गई।

09 Nov 2026