मोदी ने वाराणसी में गारमेंट फैक्टरी का उद्घाटन

पीएम मोदी ने काशी को दी बड़ी सौगात, ₹150 करोड़ की गारमेंट फैक्टरी का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट फैक्टरी का उद्घाटन किया। प्लांट से पूर्वांचल में रोजगार और कपड़ा उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

By : शिवम् पांडेय
पीएम मोदी ने काशी को दी बड़ी सौगात, ₹150 करोड़ की गारमेंट फैक्टरी का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट फैक्टरी का लोकार्पण किया। मिर्जामुराद के खोचवां में बनी इस औद्योगिक इकाई से पूर्वांचल में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट 7 से 8 एकड़ क्षेत्र में फैला है। इस इकाई में खेल परिधान और अंतर्वस्त्र समेत कई तरह के कपड़ों का उत्पादन किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

स्थानीय महिलाओं को रोजगार में प्राथमिकता

फैक्टरी में स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अब तक 300 से अधिक महिलाओं की भर्ती हो चुकी है। फिलहाल उन्हें काम से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे उत्पादन प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभा सकें। इस पहल से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ कपड़ा उद्योग में उनकी भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी की यह इकाई वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे सकती है।

जॉकी और यूएस पोलो जैसे ब्रांड्स के कपड़े बनेंगे

पूर्वांचल में अरविंद लिमिटेड का यह पहला बड़ा विनिर्माण संयंत्र बताया जा रहा है। यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे ब्रांड्स के उत्पाद तैयार किए जाएंगे। प्लांट में खेल परिधान और अंतर्वस्त्र सहित विभिन्न प्रकार के कपड़ों का निर्माण होगा। अरविंद लिमिटेड कपड़ा और परिधान उद्योग की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। कंपनी धागे और फैब्रिक से लेकर तैयार वस्त्रों तक के कारोबार में सक्रिय है। इसकी शुरुआत 1931 में हुई थी और इसका मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है।

पीएम मोदी ने कामगार महिलाओं से किया संवाद

लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनी के अधिकारियों से उत्पादन और कपड़ों से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने ‘अपना हुनर अपनी पहचान’ पहल के तहत काम करने वाली महिलाओं से भी बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिलाओं से उनके काम और कामकाज के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कंपनी की ओर से तैयार किए गए कपड़ों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। वाराणसी में इस औद्योगिक इकाई की शुरुआत को पूर्वांचल के कपड़ा और परिधान उद्योग के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने और क्षेत्र में विनिर्माण गतिविधियों को मजबूत करने की संभावनाएं हैं।
 

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता दूतों को प्रोत्साहित किया जिससे अभियान हुआ सफल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता दूतों को प्रोत्साहित किया जिससे अभियान हुआ सफल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी अवार्ड मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वच्छता दूतों को सम्मानित कर जनभागीदारी और नवाचार की सराहना की।

13 Nov 2026

PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो में किया सफर, काउंटर से खरीदा टिकट, CM सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार रहे साथ

PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो में किया सफर, काउंटर से खरीदा टिकट, CM सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार रहे साथ

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में पिंक लाइन का उद्घाटन किया और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार संग मेट्रो यात्रा की। कर्नाटक को 15,600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिलीं।

13 Nov 2026
देव दीपावली पर काशी में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, CM योगी ने दिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

देव दीपावली पर काशी में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, CM योगी ने दिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली से पहले घाटों की सजावट, नाव संचालन, यातायात, चिकित्सा और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

13 Nov 2026
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पहुंचे उत्तराखंड,कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पहुंचे उत्तराखंड,कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का सम्मान

उत्तराखंड दौरे पर खटीमा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुष्कर सिंह धामी की माता से भेंट की और पीएम मोदी के नेतृत्व, सैनिकों के सम्मान व राज्य के विकास की प्रशंसा की।

12 Nov 2026
देव दीपावली पर काशी में दीपोत्सव की तैयारी, CM योगी ने दिए निर्देश

देव दीपावली पर काशी में दीपोत्सव की तैयारी, CM योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली और गंगा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। 20 से 23 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाआरती, ड्रोन शो और लेजर शो होंगे।

12 Nov 2026