भोपाल जलसे में मौलाना ने महिला सुरक्षा पर जोर

मौलाना अबू तालिब रहमानी बोले- बेटी किसी भी धर्म की हो, उसकी सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी

भोपाल के जलसे में मौलाना अबू तालिब रहमानी ने सभी बेटियों की सुरक्षा, महिलाओं की शिक्षा और जरूरतमंदों की मदद पर जोर दिया। उन्होंने लापता बच्चियों का एक दावा किया, जिसका स्रोत नहीं बताया।

By : दिव्या मिस्त्री
मौलाना अबू तालिब रहमानी बोले- बेटी किसी भी धर्म की हो, उसकी सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी

भोपाल में आयोजित धार्मिक एवं इस्लाही जलसा-ए-आम में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कोलकाता के इस्लामी विद्वान मौलाना अबू तालिब रहमानी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बेटी हिंदू की हो या मुस्लिम की, सिख की हो या ईसाई की, बेटी तो बेटी होती है। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरे समाज की है।

एपस्टीन मामले का जिक्र कर महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

मौलाना ने अमेरिका के जेफ्री एपस्टीन मामले से जुड़ी फाइलों का जिक्र करते हुए महिलाओं और बच्चियों के शोषण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों और आजादी की बात करने वालों से भी ऐसे मामलों पर सवाल पूछे जाने चाहिए। उन्होंने भारत में बच्चियों के लापता होने का मुद्दा उठाते हुए करीब 10 लाख बेटियों के गायब होने का दावा किया। हालांकि, इस आंकड़े के समर्थन में उन्होंने कोई स्रोत या समयावधि नहीं बताई।

हिंदुस्तान की हिफाजत में मुस्लिम समाज भी आगे रहेगा

रहमानी ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और मणिपुर से राजस्थान तक भारत का सुरक्षित और खुशहाल रहना उनकी तमन्ना है। उन्होंने ऐतिहासिक इमारतों का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुस्तान को सजाने में मुस्लिम समाज का भी योगदान रहा है। देश की हिफाजत करने वालों में मुस्लिम समाज भी शामिल है और जरूरत पड़ने पर वह देश के लिए आगे रहेगा।

महिलाओं की शिक्षा, रोजगार और बच्चों की परवरिश पर जोर

मौलाना ने मुस्लिम समाज से आत्ममंथन करने की अपील की। उन्होंने महिलाओं को सूद और कर्ज के जाल से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि महिलाओं को कारोबार करने का अधिकार है, लेकिन इस्लामी शरीयत के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने परिवारों से बच्चों की बेहतर परवरिश और तरबियत पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही कहा कि स्कूल-कॉलेज से निकलने वाली हर धर्म की बेटी के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।

हर मस्जिद में बैतुलमाल बनाने की अपील

रहमानी ने कहा कि जरूरतमंदों को सीधे पैसे देने के बजाय उनकी पहचान कर व्यवस्थित तरीके से मदद की जानी चाहिए। उन्होंने हर मुस्लिम परिवार से घर में सदके के लिए एक डिब्बा रखने और हर मस्जिद में बैतुलमाल यानी सामुदायिक कोष बनाने की अपील की। उनके मुताबिक, मस्जिदों में युवाओं की टीमें बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सकती है।

गरीबों के इलाज और बच्चों की शिक्षा में हो मदद

मौलाना ने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण किसी बुजुर्ग या युवा को इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैतुलमाल की राशि से गरीबों के इलाज, बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने आदिवासी बच्ची की भूख से मौत और आर्थिक तंगी के कारण पत्नी का शव कंधे पर ले जाने वाले व्यक्ति की घटना का जिक्र करते हुए समाज से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस विषय पर भोपाल के विधायक आरिफ मसूद से भी कई बार चर्चा हुई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में आज देशभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला पहुंचेंगे राजधानी

भोपाल में आज देशभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला पहुंचेंगे राजधानी

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की मां के त्रयोदशी शांति भोज में कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

12 Nov 2026
शिवराज  की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे CM धामी-कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं का दौरा

शिवराज की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे CM धामी-कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं का दौरा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भोपाल में शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनकी माताजी काशीबाई चौहान को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को त्रयोदशी और गंगाजलि पूजन होगा।

11 Nov 2026
विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर के दावे से बढ़ा विवाद

विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर के दावे से बढ़ा विवाद

भोपाल विधायक विश्रामगृह में युवक-युवती के मिलने के मामले में केयरटेकर ने दावा किया कि विधायक के पीए बताने वाले व्यक्ति के फोन पर चाबी दी गई थी।

08 Nov 2026
दिवाली की सुबह ही बिगड़ी भोपाल की हवा, AQI 277 तक पहुंचा; पिछले साल से ज्यादा प्रदूषण

दिवाली की सुबह ही बिगड़ी भोपाल की हवा, AQI 277 तक पहुंचा; पिछले साल से ज्यादा प्रदूषण

भोपाल के आठ इलाकों में AQI 152 से 277 के बीच दर्ज हुआ। पर्यावरण परिसर की हवा पिछले साल से ज्यादा प्रदूषित रही, जबकि आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने की आशंका है।

08 Nov 2026
मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, भोपाल-इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, 10 नवंबर से बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, भोपाल-इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, 10 नवंबर से बदलेगा मौसम

प्रदेश में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। कटनी में 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। 10 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ठंड बढ़ेगी, जबकि दिवाली पर मौसम साफ रहेगा।

08 Nov 2026