मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज

MP में मौसम का उलटफेर: रातें गर्म, दिन ठंडे; 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में 6.6 डिग्री गिरा पारा

मध्य प्रदेश के 26 जिलों में बारिश से दिन का तापमान 6.6 डिग्री तक गिरा, जबकि रातें गर्म हैं। कोहरे और बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका है।

By : दिव्या मिस्त्री
MP में मौसम का उलटफेर: रातें गर्म, दिन ठंडे; 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में 6.6 डिग्री गिरा पारा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ‘अर्नब’ तूफान के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और कोहरे का दौर जारी है। हैरानी की बात यह है कि दिन में ठंड का एहसास बढ़ रहा है, जबकि रातें अभी भी सामान्य से ज्यादा गर्म बनी हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रात का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है।

ग्वालियर-चंबल में सबसे ज्यादा गिरा दिन का तापमान

भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। यहां ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 6.2 से 6.6 डिग्री तक गिरावट आई है। अमरकंटक, रीवा, सतना, पचमढ़ी, करौंदी, उमरिया, ग्वालियर और दतिया में दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। दूसरी ओर कई संभागों में रात का तापमान सामान्य से 2.3 से 4.8 डिग्री तक अधिक बना हुआ है।

विदिशा में घना कोहरा, दृश्यता घटकर 50 मीटर पहुंची

रविवार सुबह विदिशा में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। यहां दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई। सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। हाईवे पर भी विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। टीकमगढ़ में भी सुबह कोहरा छाया रहा, हालांकि 9 बजे के बाद धूप निकल आई।

26 जिलों में बारिश, किसानों की बढ़ी परेशानी

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 26 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, राजगढ़, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड और दतिया शामिल हैं। मुरैना में हवा की रफ्तार 31 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मंडियों में बिक्री के लिए पहुंच रहा अनाज भी भीग रहा है। पांढुर्णा में हजारों क्विंटल मक्का खराब होने की जानकारी सामने आई है।

अगले चार दिन बारिश और गरज-चमक का दौर

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नाइक के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। रविवार को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत कई जिलों में धूप खिल सकती है।

3 अक्टूबर को मानसून की विदाई, फिर भी जारी है बारिश

मध्य प्रदेश से 3 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके बावजूद सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण पिछले चार दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भी बारिश की संभावना जताई है।

नवंबर के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो सकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेशवासियों को दिन में ठंड, रात में गर्मी, बारिश और कोहरे के मिले-जुले मौसम का सामना करना पड़ेगा।

संबंधित सामग्री

मिस्र में दो यात्री ट्रेनें टकराईं, 7 लोगों की गई जान; 125 घायल, कई डिब्बे पटरी से उतरे

मिस्र में दो यात्री ट्रेनें टकराईं, 7 लोगों की गई जान; 125 घायल, कई डिब्बे पटरी से उतरे

मिस्र के गीजा प्रांत में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में 7 लोगों की मौत और करीब 125 घायल हुए। राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिए हैं।

09 Nov 2026
मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, भोपाल-इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, 10 नवंबर से बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, भोपाल-इंदौर समेत 14 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, 10 नवंबर से बदलेगा मौसम

प्रदेश में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। कटनी में 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। 10 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ठंड बढ़ेगी, जबकि दिवाली पर मौसम साफ रहेगा।

08 Nov 2026
योगी सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट, फसल नुकसान पर 30% तक बढ़ा मुआवजा, मौत पर अब 8 लाख रुपये

योगी सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट, फसल नुकसान पर 30% तक बढ़ा मुआवजा, मौत पर अब 8 लाख रुपये

प्राकृतिक आपदा में मौत पर मुआवजा 4 से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया। फसल, पशुधन और मकान नुकसान पर भी सहायता राशि बढ़ी।

06 Nov 2026
यूपी में कोहरा और ठंड बढ़ी, ओडिशा में भूस्खलन से सात मौतें, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

यूपी में कोहरा और ठंड बढ़ी, ओडिशा में भूस्खलन से सात मौतें, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

यूपी के करीब 20 शहरों में कोहरा छाया है। ओडिशा में भूस्खलन से सात लोगों की मौत और छह लापता हैं, जबकि तमिलनाडु के 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी है।

06 Nov 2026
विदेश में फंसे थे यात्री,CM डॉ. मोहन यादव की पहल पर दुबई-बहरीन के रास्ते हुई सुरक्षित वापसी

विदेश में फंसे थे यात्री,CM डॉ. मोहन यादव की पहल पर दुबई-बहरीन के रास्ते हुई सुरक्षित वापसी

उड़ानें रद्द होने से मक्का-मदीना में फंसे करीब 350 यात्री मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर वैकल्पिक मार्ग से मुंबई होते हुए इंदौर लौटे।

05 Nov 2026