घायल बकरी को गोद में लेकर SP ऑफिस पहुंचा शख्स

घायल बकरी को गोद में लेकर SP ऑफिस पहुंचा शख्स, थाने में सुनवाई नहीं होने पर लगाई न्याय की गुहार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक व्यक्ति घायल बकरी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि पड़ोसी ने बकरी का पैर तोड़ दिया और थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गई।

By : सोनिया रायकवार
घायल बकरी को गोद में लेकर SP ऑफिस पहुंचा शख्स, थाने में सुनवाई नहीं होने पर लगाई न्याय की गुहार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी घायल बकरी को गोद में लेकर सीधे एसपी ऑफिस पहुंच गया। शख्स का आरोप है कि उसकी बकरी को पड़ोसी ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। वह पहले शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, लेकिन वहां सुनवाई नहीं होने पर उसने एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई।

गाड़ी पर चढ़ गई थी बकरी

मामला छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। ग्राम गौरा निवासी दुबियालाल पटेल के मुताबिक, उनकी बकरी पड़ोस में खड़ी एक गाड़ी पर चढ़ गई थी। इस बात से नाराज होकर देवकीनंदन पटेल ने कथित तौर पर बकरी को लाठी से पीटा, जिससे उसका पैर टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस घटना का विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता भी की गई।

थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप

दुबियालाल पटेल का कहना है कि वह घटना के बाद रात में ही सिविल लाइन थाने शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन उनकी FIR दर्ज नहीं की गई। इससे परेशान होकर वह अपनी घायल बकरी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी।

बकरी का मेडिकल कराने का आश्वासन

पीड़ित के मुताबिक, एसपी कार्यालय में अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। टीआई को बकरी का मेडिकल कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और जुर्माने को लेकर फैसला किया जाएगा। फिलहाल इस मामले में बकरी के मेडिकल और पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. मोहन यादव 18 नवंबर को गांधीसागर में करेंगे डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11,500 करोड़ का प्रोजेक्ट होगा आकर्षण का केंद्र

CM डॉ. मोहन यादव 18 नवंबर को गांधीसागर में करेंगे डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11,500 करोड़ का प्रोजेक्ट होगा आकर्षण का केंद्र

मध्यप्रदेश में 18 नवंबर को गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होगी। ग्रीनको की परियोजना अतिरिक्त सौर-पवन ऊर्जा संग्रहित कर सस्ती हरित बिजली देगी और रोजगार बढ़ाएगी।

12 Nov 2026
MP में डेढ़ लाख सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, 2027 में होंगी दो PSC परीक्षाएं

MP में डेढ़ लाख सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, 2027 में होंगी दो PSC परीक्षाएं

मध्य प्रदेश में करीब 1.5 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी तेज है। MPPSC और ESB को 23,887 पदों के प्रस्ताव मिल चुके हैं, जबकि 2027 में दो राज्य सेवा परीक्षाएं होंगी।

12 Nov 2026
उज्जैन के बगड़िया टावर में आग से मची अफरा-तफरी, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला

उज्जैन के बगड़िया टावर में आग से मची अफरा-तफरी, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला

उज्जैन के बगड़िया टावर में आग और धुएं से अफरा-तफरी मच गई। करीब 40 मुस्लिम युवाओं समेत बचाव दल ने 50 लोगों को सुरक्षित निकाला।

12 Nov 2026
मुख्यमंत्री यादव ने ऋण गारंटी निधि 2031 तक बढ़ाने और ₹5,000 करोड़ कोष मंजूरी का स्वागत किया

मुख्यमंत्री यादव ने ऋण गारंटी निधि 2031 तक बढ़ाने और ₹5,000 करोड़ कोष मंजूरी का स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऋण गारंटी निधि को 2031 तक जारी रखने और ₹5,000 करोड़ कोष से छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

11 Nov 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 9 शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों को जनभागीदारी और सफाई मित्रों की मेहनत का परिणाम बताया।

11 Nov 2026