फास्ट ट्रैक कोर्ट योजना 2031 तक बढ़ी

लंबित मामलों की त्वरित सुनवाई में बेहद महत्वपूर्ण हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट्स : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योजना के तहत 850 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट शुरू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं और बच्चों को त्वरित न्याय दिलाने वाले फैसले का स्वागत किया।

By : आशुतोष शर्मा
लंबित मामलों की त्वरित सुनवाई में बेहद महत्वपूर्ण हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट्स : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रि-परिषद् द्वारा पीड़ित महिलाओं और बच्चों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स'  पर कहा कि लंबित मामलों की त्वरित सुनवाई की दिशा में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स एक बेहद महत्वपूर्ण न्यायिक व्यवस्था है। केंद्र सरकार का यह निर्णय मामलों की त्वरित सुनवाई की दिशा में निश्चित ही क्रांतिकारी सिद्ध होगा। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रि-परिषद् की बैठक में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट योजना को अगले पांच साल (31 मार्च 2031) तक जारी रखने और इन न्यायालयों के नेटवर्क के विस्तार को मंजूरी दे दी गई। इसके अंतर्गत देश में स्पेशल पॉक्सो कोर्ट सहित कुल 850 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट शुरू किए जाएंगे। वर्तमान में कार्यरत 779 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स का विस्तार किया जाएगा, इनमें 399 विशेष पॉक्सो कोर्ट्स भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दुराचार और पॉक्सो के मामलों की लंबित संख्या के आधार पर अतिरिक्त जिलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इस योजना को 29 भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ढेंडिया में 2.20 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। उज्जैन में 74,791 संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी हुई और प्रदेश में 50-70 लाख ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

09 Nov 2026
एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

भोपाल में गोवर्धन पूजा समारोह में सीएम ने 466 पशुपालकों को 2.95 करोड़ और 3,000 गौशालाओं को 65.66 करोड़ रुपये की सहायता दी।

09 Nov 2026
MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

मध्य प्रदेश में दीपावली की रात आग की तीन घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई। कटनी और सिवनी में छह-छह, जबकि उज्जैन में एक बुजुर्ग की जान गई।

09 Nov 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, भगवान से मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली-समृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, भगवान से मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली-समृद्धि

मुख्यमंत्री ने तिलकेश्वर गौशाला में पूजा की और गौ-पालन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने सिंहस्थ के लिए जन-सहयोग और अतिथि निवास बनाने का आग्रह किया।

09 Nov 2026
ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वामित्व योजना से ग्रामीण पट्टाधारकों को मुफ्त पक्की रजिस्ट्री मिलेगी। ढेंडिया में 2.20 करोड़ रुपये के पंचायत भवन और मैरिज गार्डन का लोकार्पण हुआ।

09 Nov 2026