पत्नी के शौक के लिए शोरूम से कार चोरी

पत्नी के हाई-फाई शौक पूरे करने के लिए शोरूम कर्मचारी ने चुराई 23 लाख की कार, GPS ने खोला चोरी का राज

भोपाल में Volkswagen शोरूम कर्मचारी गजेंद्र ने पत्नी के महंगी कारों के शौक के लिए ग्राहक के नाम पर बुक 23 लाख की Virtus GT चुरा ली। पुलिस ने GPS से कार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

By : शिवम् पांडेय
पत्नी के हाई-फाई शौक पूरे करने के लिए शोरूम कर्मचारी ने चुराई 23 लाख की कार, GPS ने खोला चोरी का राज

राजधानी भोपाल में कार चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कार शोरूम के कर्मचारी ने अपनी पत्नी के महंगी गाड़ियों में घूमने के शौक को पूरा करने के लिए उसी शोरूम से 23 लाख रुपये की Volkswagen Virtus GT कार चुरा ली। आरोपी की पहचान गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की कार भी बरामद कर ली है।

ग्राहक के नाम पर बुक कार लेकर हुआ फरार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले करीब एक साल से फॉक्सवैगन कार शोरूम में काम कर रहा था। इस दौरान उसे शोरूम की कार्यप्रणाली और गाड़ियों की बुकिंग से जुड़ी जानकारी हो गई थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने 28 सितंबर की रात ग्राहक के नाम पर बुक की गई Virtus GT कार शोरूम से निकाल ली और फरार हो गया।

स्टॉक मिलान में सामने आई चोरी

शोरूम प्रबंधन को गाड़ियों के स्टॉक का मिलान करने के दौरान एक कार गायब मिली। कार की कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई। इसके बाद प्रबंधन ने अशोका गार्डन पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार में लगे GPS की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की।

आशिमा मॉल के पास पत्नी चलाती मिली कार

पुलिस को शुक्रवार रात कार की लोकेशन नर्मदापुरम रोड स्थित आशिमा मॉल के पास मिली। टीम जब मौके पर पहुंची तो कार आरोपी की पत्नी चला रही थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई, जिसमें शोरूम कर्मचारी गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद की भूमिका सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली।

पत्नी के शौक पूरे करने के लिए बनाई योजना

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी के महंगी कारों में घूमने के शौक को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी मूल रूप से होशंगाबाद का रहने वाला है और भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में किराए के मकान में रहता था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी की योजना में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

संबंधित सामग्री

Free Fire गेम से दोस्ती, फिर नाबालिग को गुजरात से असम ले जाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

Free Fire गेम से दोस्ती, फिर नाबालिग को गुजरात से असम ले जाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

जामनगर से लापता नाबालिग को पुलिस ने असम के बोंगाईगांव से बरामद किया। आरोपी युवक से उसकी पहचान Free Fire गेम के जरिए हुई थी।

29 Oct 2026
भोपाल के दामखेड़ा में गौकशी का मामला, तीन गिरफ्तार,विधायक रामेश्वर शर्मा ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

भोपाल के दामखेड़ा में गौकशी का मामला, तीन गिरफ्तार,विधायक रामेश्वर शर्मा ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

भोपाल के कोलार क्षेत्र में डेयरी से गौवंश काटने की घटना के बाद तनाव फैल गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और जांच जारी है।

09 Oct 2026
Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

07 Oct 2026
भोपाल में डकैती की साजिश नाकाम, 5 बदमाश गिरफ्तार

भोपाल में डकैती की साजिश नाकाम, 5 बदमाश गिरफ्तार

भोपाल के गोविंदपुरा में पुलिस ने बड़ी डकैती की साजिश को वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया, 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

29 Aug 2026
चंडीगढ़ में महिला को वकील ने मारी गोली, कोर्ट के आदेश पर मकान का कब्जा लेने पहुंची थी पीड़िता

चंडीगढ़ में महिला को वकील ने मारी गोली, कोर्ट के आदेश पर मकान का कब्जा लेने पहुंची थी पीड़िता

चंडीगढ़ में कोर्ट के आदेश पर मकान का कब्जा लेने गई महिला पर वकील ने गोली चलाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच शुरू की।

01 Aug 2026