शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI की कुचलने से मौत

देवास में शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI को आयशर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी को आयशर चालक ने कुचल दिया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार है।

By : चंचल खेडकर
देवास में शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI को आयशर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे आयशर वाहन ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब दो घंटे तक CPR और इलाज के बावजूद उनकी मौत हो गई।घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे इंदौर-बैतूल हाईवे की है। टीआई दिलीप पुरी पुलिस टीम के साथ अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान शराब से भरा आयशर वाहन उनकी मौत की वजह बन गया।

ड्राइवर को नीचे उतरने कहा, डिवाइडर पर चढ़ाकर भगाने लगा वाहन

जानकारी के मुताबिक, नेमावर पुलिस भी इसी आयशर वाहन का पीछा कर रही थी। पुलिस टीम को वाहन हाईवे पर डिवाइडर के किनारे खड़ा मिला था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने ड्राइवर को वाहन से नीचे उतरने के लिए कहा।इसी दौरान ड्राइवर ने वाहन रोकने के बजाय उसे डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दिया। आयशर का पिछला पहिया टीआई पुरी के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया।पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक CPR और इलाज के जरिए उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

वाहन संदलपुर में छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

हादसे के बाद आयशर चालक वाहन लेकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ निकल गया। वह वाहन को संदलपुर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आयशर को बरामद कर संदलपुर थाने में खड़ा कराया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।घटना की जानकारी मिलने पर देवास एसपी आदित्य मिश्रा सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे खातेगांव पहुंचे। वहीं, टीआई की मौत की खबर मिलने के बाद उनका परिवार भी खातेगांव पहुंच गया।

देवास में जहरीली शराब से 13 से ज्यादा मौतों का मामला भी चर्चा में

इस घटना के बीच देवास जिले में अवैध शराब के कारोबार को लेकर पहले से उठ रहे सवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर चंदाना और पास के बिंजाना गांव में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से मौतों का मामला सामने आया था।ग्रामीणों ने दावा किया था कि दोनों गांवों में करीब 20 दिनों के भीतर 13 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। कुछ लोगों की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की बात भी सामने आई थी।

 

संबंधित सामग्री

CM डॉ. मोहन यादव 18 नवंबर को गांधीसागर में करेंगे डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11,500 करोड़ का प्रोजेक्ट होगा आकर्षण का केंद्र

CM डॉ. मोहन यादव 18 नवंबर को गांधीसागर में करेंगे डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11,500 करोड़ का प्रोजेक्ट होगा आकर्षण का केंद्र

मध्यप्रदेश में 18 नवंबर को गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होगी। ग्रीनको की परियोजना अतिरिक्त सौर-पवन ऊर्जा संग्रहित कर सस्ती हरित बिजली देगी और रोजगार बढ़ाएगी।

12 Nov 2026
MP में डेढ़ लाख सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, 2027 में होंगी दो PSC परीक्षाएं

MP में डेढ़ लाख सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, 2027 में होंगी दो PSC परीक्षाएं

मध्य प्रदेश में करीब 1.5 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी तेज है। MPPSC और ESB को 23,887 पदों के प्रस्ताव मिल चुके हैं, जबकि 2027 में दो राज्य सेवा परीक्षाएं होंगी।

12 Nov 2026
उज्जैन के बगड़िया टावर में आग से मची अफरा-तफरी, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला

उज्जैन के बगड़िया टावर में आग से मची अफरा-तफरी, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला

उज्जैन के बगड़िया टावर में आग और धुएं से अफरा-तफरी मच गई। करीब 40 मुस्लिम युवाओं समेत बचाव दल ने 50 लोगों को सुरक्षित निकाला।

12 Nov 2026
मुख्यमंत्री यादव ने ऋण गारंटी निधि 2031 तक बढ़ाने और ₹5,000 करोड़ कोष मंजूरी का स्वागत किया

मुख्यमंत्री यादव ने ऋण गारंटी निधि 2031 तक बढ़ाने और ₹5,000 करोड़ कोष मंजूरी का स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऋण गारंटी निधि को 2031 तक जारी रखने और ₹5,000 करोड़ कोष से छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

11 Nov 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 9 शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों को जनभागीदारी और सफाई मित्रों की मेहनत का परिणाम बताया।

11 Nov 2026