देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार

देवास घटना का मुख्य आरोपी निकला अवैध शराब का तस्कर और मास्टर माइंड

देवास के खातेगांव में अवैध शराब से भरे वाहन से कुचलकर थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया।

By : आशुतोष शर्मा
देवास घटना का मुख्य आरोपी निकला अवैध शराब का तस्कर और मास्टर माइंड

भोपाल :देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब के वाहन को रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी के निधन की घटना के पश्चात पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया है। इस घटना की एफआईआर थाना खातेगांव में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। अवैध शराब के नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है, जिसे वाहन केरम सिंह चांगोड़ निवासी अलीराजपुर ने उपलब्ध करवाया था। केरम सिंह को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी। 

गत 2 नवंबर की रात को सूचना मिलने पर कि अवैध शराब की बड़ी मात्रा एक आयशर गाड़ी क्र. MP-43 H4786 से टिमरनी जिला हरदा से गुजरात ले जाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद के निर्देशन में गठित चार टीमों द्वारा नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी आयशर गाड़ी सांडलपुर फाटा नर्मदा ढाबा के सामने खड़ी दिखाई दी। थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक दिलीप पुरी के द्वारा ड्राइवर को वाहन से नीचे उतरकर वाहन की तलाशी देने कहा गया, तब उक्त आयशर वाहन के ड्राइवर ने थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी निरीक्षक दिलीप पुरी के ऊपर चढ़ा कर अवैध शराब से भरी गाड़ी लेकर वहाँ से भाग गया। उपचार के दौरान निरीक्षक दिलीप पुरी का दुखद निधन हो गया। उक्त घटना में आरक्षक सोहन जाट पर भी चालक द्वारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया जिसमें वह घायल हो गया है।

चार टीमें गठित कर किया अपराध का पर्दाफाश 

इस घटना के पश्चात पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया है। इस घटना की FIR थाना खातेगांव में धारा 103(1), 109(1), 121(2), 3(5) BNS एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। विवेचना में सामने आया कि चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है, जिसे वाहन केरम सिंह चांगोड़ निवासी अलीराजपुर ने उपलब्ध करवाया था। केरम सिंह को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी। शराब ठेका पाटेन्द्र जायसवाल निवासी बड़वानी के नाम पर है और इसमें राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल की तीस-तीस प्रतिशत और पाटेन्द्र की दस प्रतिशत भागीदारी है। पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना राहुल जायसवाल निवासी टिमरनी, जिला हरदा है, जो तीनों दुकानों से अवैध शराब की सप्लाई का नेटवर्क संचालित करता है। राहुल को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। प्रकरण में विजय राव निवासी इंदौर को भी गिरफ्तार किया गया है। 

पांच जिलों में टीमें गठित कर दबिश जारी है। फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक श्री उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

सात साल बाद नरसिंहपुर एनकाउंटर केस की जांच करेगी CBI, विजय यादव और समीर खान की मौत का खुलेगा राज

सात साल बाद नरसिंहपुर एनकाउंटर केस की जांच करेगी CBI, विजय यादव और समीर खान की मौत का खुलेगा राज

मध्य प्रदेश सरकार ने राजपत्र अधिसूचना जारी कर CBI जांच को मंजूरी दी है। परिजनों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

08 Nov 2026
देवास में TI हत्याकांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

देवास में TI हत्याकांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

देवास के बरोठा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद गजेंद्र उर्फ अक्कू और धीरज को गिरफ्तार किया गया। भागने की कोशिश में दोनों घायल हुए और इंदौर रेफर किए गए।

04 Nov 2026
देवास शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार, 5 जिलों में पुलिस का शिकंजा; ड्रग्स माफिया के लिए 2029 का टारगेट तय

देवास शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार, 5 जिलों में पुलिस का शिकंजा; ड्रग्स माफिया के लिए 2029 का टारगेट तय

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ड्रग्स, अवैध शराब और संगठित अपराध के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान के निर्देश दिए। मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल गिरफ्तार हुआ।

03 Nov 2026
सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा: 4 दिन पहले हुआ था तबादला

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा: 4 दिन पहले हुआ था तबादला

2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने सागर SP पद से हटाए जाने के बाद सरकार को इस्तीफा दिया। मुख्यमंत्री आज PHQ में वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक करेंगे।

03 Nov 2026
आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी, शॉर्ट एनकाउंटर में हुआ घायल

आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी, शॉर्ट एनकाउंटर में हुआ घायल

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने आगरा से पकड़ा। भोपाल लाते समय उसने पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया।

03 Nov 2026