देवास पुलिस ने किया  शॉर्ट एनकाउंटर

थाना प्रभारी की हत्या के मामले में आईसर चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद देवास के पास बरोठा थाना क्षेत्र में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ।

By : आशुतोष शर्मा
थाना प्रभारी की हत्या के मामले में आईसर चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर

देवासः मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी को आईसर वाहन से कुचलने के मामले में आरोपी चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू का पुलिस से सामना हुआ। देवास पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके बाद बरोठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया और उसे दोबारा पकड़ लिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी को एक आईसर वाहन ने कुचल दिया था। इस घटना में उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद वाहन चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू फरार हो गया था।

पुलिस इस मामले में अवैध शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में शराब की सप्लाई मध्य प्रदेश से गुजरात तक किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश

देवास पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान उसने हिरासत से भागने का प्रयास किया। इसके बाद देवास के पास बरोठा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे पकड़ लिया।

दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

इस मामले में देवास पुलिस ने दो वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर अलग-अलग 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

देवास में TI हत्याकांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

देवास में TI हत्याकांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

देवास के बरोठा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद गजेंद्र उर्फ अक्कू और धीरज को गिरफ्तार किया गया। भागने की कोशिश में दोनों घायल हुए और इंदौर रेफर किए गए।

04 Nov 2026