चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान, किसानों को मुआवजा

अर्नब’ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने मुआवजा देने के दिए निर्देश, कलेक्टरों को तत्काल कार्रवाई के आदेश

चक्रवात अर्नब से हुई बारिश में कई जिलों की तैयार धान की फसल प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को जल्द सर्वे कर पात्र किसानों तक राहत पहुंचाने को कहा।

By : शिवम् पांडेय
अर्नब’ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने मुआवजा देने के दिए निर्देश, कलेक्टरों को तत्काल कार्रवाई के आदेश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर किसानों की फसलों पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश के कारण खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों की इस परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहत देने का फैसला किया है। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की घोषणा करते हुए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों से कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल को हुए नुकसान का जल्द से जल्द आकलन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे और मुआवजे की प्रक्रिया में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि नुकसान झेलने वाले पात्र किसानों तक समय पर सहायता पहुंचे।

आरबीसी 6-4 के तहत मिलेगी सहायता

सीएम साय ने निर्देश दिए हैं कि फसल नुकसान का आकलन आरबीसी 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए। सर्वे पूरा होने के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ काम करने और किसानों को राहत दिलाने को प्राथमिकता देने की बात कही है।

कई जिलों में बारिश से धान की फसल प्रभावित

चक्रवात अर्नब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई। सुकमा, कोंटा, नरहरपुर और पिथौरा में करीब 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसका सबसे ज्यादा असर धान की फसल पर पड़ा है। कई किसानों की फसल पककर कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा। ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से दो दिनों तक प्रदेश में तूफान का असर बना रह सकता है। ऐसे में प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखने और किसानों तक जल्द राहत पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ के मुंगेली को 465 करोड़ की सौगात,CM साय ने 77 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ के मुंगेली को 465 करोड़ की सौगात,CM साय ने 77 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

परियोजनाओं से सड़क, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी की।

14 Nov 2026
नक्सली हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार, पैरा तीरंदाजी में जीता गोल्ड; CM साय ने किया सम्मानित

नक्सली हमले में पैर गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार, पैरा तीरंदाजी में जीता गोल्ड; CM साय ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।

13 Nov 2026
CM विष्णुदेव साय ने भाई दूज पर दी प्रदेशवासियों को बधाई, भाई-बहन के रिश्ते को बताया अनमोल

CM विष्णुदेव साय ने भाई दूज पर दी प्रदेशवासियों को बधाई, भाई-बहन के रिश्ते को बताया अनमोल

सीएम साय ने भाई दूज को पारिवारिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला पर्व बताते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

11 Nov 2026
गोवर्धन पूजा पर CM विष्णुदेव साय ने की गौमाता की पूजा, किसानों और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

गोवर्धन पूजा पर CM विष्णुदेव साय ने की गौमाता की पूजा, किसानों और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

गोवर्धन पूजा पर सीएम साय ने गायों को तिलक लगाकर पूजा की और किसानों सहित प्रदेशवासियों के सुख, शांति व खुशहाली की प्रार्थना की।

10 Nov 2026
बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए दी युवक की सुपारी, 1000 CCTV और AI से खुला राज; 2 नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार

बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए दी युवक की सुपारी, 1000 CCTV और AI से खुला राज; 2 नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार

बलौदाबाजार पुलिस ने करन डोंगरे उर्फ KP हत्याकांड सुलझाने का दावा किया। बेटे की हत्या का बदला लेने की साजिश में 7 आरोपी पकड़े गए। 1000 से ज्यादा CCTV और AI से सुराग मिला।

10 Nov 2026