भाजयुमो नियुक्तियों के बाद मध्य प्रदेश में विवाद

भाजयुमो की नियुक्तियों पर MP में बवाल, कहीं भाभी पहुंचीं थाने तो कहीं निष्कासित नेता को मिली कमान

मध्य प्रदेश में भाजयुमो की 19 जिलों में नियुक्तियों के बाद कई पदाधिकारी विवादों में घिर गए हैं। एफआईआर, पुराने निष्कासन, पारिवारिक विवाद और सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर संगठन पर सवाल उठ रहे हैं।

By : दिव्या मिस्त्री
भाजयुमो की नियुक्तियों पर MP में बवाल, कहीं भाभी पहुंचीं थाने तो कहीं निष्कासित नेता को मिली कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की नियुक्तियों के बाद संगठन के भीतर विवाद सामने आने लगे हैं। 29 अक्टूबर को 19 जिलों में नई नियुक्तियों की घोषणा हुई थी, लेकिन एक-दो दिन के भीतर ही कई पदाधिकारी विवादों में घिर गए। कहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के परिवार का विवाद थाने पहुंच गया, तो कहीं दहेज प्रताड़ना के मामले में नामजद नेता को संगठन की जिम्मेदारी सौंपने पर सवाल उठने लगे। नर्मदापुरम में छह साल के लिए निष्कासित रह चुके नेता की नियुक्ति चर्चा में है। वहीं, सिवनी में संगठन के पैनल को नजरअंदाज करने और इंदौर ग्रामीण में लगातार तीसरी बार एक ही समाज को प्रतिनिधित्व मिलने पर नाराजगी है। सागर में भी नवनियुक्त अध्यक्ष के परिवार से जुड़ी पुरानी आयकर कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

बालाघाट: जिलाध्यक्ष बनते ही पारिवारिक विवाद, भाभी ने दर्ज कराई शिकायत

बालाघाट में अमन गांधी को भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पारिवारिक विवाद सामने आया। नियुक्ति की घोषणा वाली रात ही विवाद की चर्चा शुरू हो गई थी। इसके बाद 30 अक्टूबर को उनकी भाभी पूजा गांधी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अमन गांधी, उनके ससुर और अन्य परिजनों ने शराब के नशे में उनके और उनके पति के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पूजा गांधी ने पुलिस से अपने, पति और छह वर्षीय बच्चे की सुरक्षा की मांग की है। बताया गया है कि इससे पहले अगस्त में भी इसी परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी थी।

सिवनी: कोर ग्रुप की सहमति को दरकिनार करने का आरोप

सिवनी में योगेश शिवहरे को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद संगठन के भीतर नाराजगी सामने आई है। आरोप है कि जिला स्तर पर कोर ग्रुप की सहमति से तैयार किए गए पैनल को नजरअंदाज कर नियुक्ति की गई। बताया जा रहा है कि पहले तैयार पैनल में योगेश शिवहरे का नाम शामिल नहीं था। इसके बावजूद उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से कई युवा नेताओं में असंतोष है। इस फैसले को लेकर प्रदेश संगठन की चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

नर्मदापुरम: छह साल के निष्कासन के बावजूद जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नर्मदापुरम में कुलदीप रघुवंशी की नियुक्ति सबसे ज्यादा चर्चा में है। वर्ष 2023 में इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक निर्मल की नियुक्ति को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि नाराजगी के दौरान कुलदीप रघुवंशी और उनके साथियों ने मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद तत्कालीन जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने कुलदीप को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उनका निष्कासन 2029 तक बताया गया था। अब करीब साढ़े तीन साल के भीतर ही उनकी वापसी और सीधे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि कुलदीप रघुवंशी का कहना है कि एक घटना में उनका नाम जुड़वा दिया गया था और डेढ़ महीने में ही वह दोषमुक्त हो गए थे। इसके बाद पार्टी में उनकी वापसी हो गई थी।

इंदौर ग्रामीण: लगातार तीसरी बार एक ही समाज को प्रतिनिधित्व देने पर नाराजगी

इंदौर ग्रामीण में अजय सिंह पंवार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ युवा नेताओं ने लगातार तीसरी बार राजपूत समाज से अध्यक्ष बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। इसके अलावा 35 वर्ष से अधिक उम्र के दावेदारों को लेकर भी शिकायतें सामने आई थीं। अध्यक्ष पद के लिए करीब आठ नाम चर्चा में थे। सांवेर, महू, राऊ और बेटमा क्षेत्र के नेताओं ने भी दावेदारी पेश की थी। विजेंद्र जाट ने सामाजिक संतुलन और अपनी दावेदारी को लेकर शिकायत की थी।

सागर: पूर्व विधायक के परिवार पर आयकर कार्रवाई फिर चर्चा में

सागर में नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर की नियुक्ति के बाद उनके परिवार से जुड़ी पुरानी आयकर कार्रवाई चर्चा में आ गई है। 5 जनवरी 2025 को आयकर विभाग ने पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर के आवास सहित तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई बीड़ी कारोबार, संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की जांच से जुड़ी थी। हालांकि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में जसवंत राठौर के खिलाफ सीधे तौर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बावजूद परिवार से जुड़े इस मामले को उनकी नियुक्ति के बाद फिर से उठाया जा रहा है।

मंडला: पत्नी ने थार गाड़ी मांगने का लगाया आरोप, जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल

मंडला में जिलाध्यक्ष बनाए गए उत्कर्ष यादव भी विवादों में हैं। उनकी पत्नी ने जून 2026 में लखनादौन थाने में दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उत्कर्ष यादव और उनके परिवार के तीन सदस्यों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायत में पत्नी ने आरोप लगाया कि मार्च 2026 में विवाह के दौरान उनके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार गृहस्थी का सामान दिया था, लेकिन शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से थार गाड़ी की मांग की जाने लगी। अब इसी मामले के बीच उत्कर्ष यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

नियुक्तियों के बाद संगठन के सामने बढ़ी चुनौती

19 जिलों में हुई नियुक्तियों के बाद सामने आए ये विवाद भाजयुमो की चयन प्रक्रिया और संगठनात्मक फैसलों को लेकर नई बहस खड़ी कर रहे हैं। पारिवारिक विवाद, दर्ज एफआईआर, पुराने निष्कासन और सामाजिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों ने कई नियुक्तियों को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि प्रदेश भाजपा और भाजयुमो नेतृत्व इन शिकायतों पर क्या रुख अपनाता है और क्या विवादों में आए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की समीक्षा की जाती है।

संबंधित सामग्री

उज्जैन के बगड़िया टावर में आग से मची अफरा-तफरी, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला

उज्जैन के बगड़िया टावर में आग से मची अफरा-तफरी, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला

उज्जैन के बगड़िया टावर में आग और धुएं से अफरा-तफरी मच गई। करीब 40 मुस्लिम युवाओं समेत बचाव दल ने 50 लोगों को सुरक्षित निकाला।

12 Nov 2026
उज्जैन के बगड़िया टावर में अचानक लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर 10 से 15 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उज्जैन के बगड़िया टावर में अचानक लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर 10 से 15 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उज्जैन में बगड़िया टावर की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। महिलाएं समेत 10-15 लोग फंसे हैं। दमकल, पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

11 Nov 2026
निशा भगत केस में CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी मौत के मामले की जांच

निशा भगत केस में CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी मौत के मामले की जांच

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर निशा भगत मौत मामले की CBI जांच होगी। पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई, दो लोगों पर FIR और NCST की रिपोर्ट मांगने के बाद यह फैसला हुआ।

11 Nov 2026
रायपुर में दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी समेत एक और FIR: होटल की सील तोड़ने और कब्जे का आरोप

रायपुर में दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी समेत एक और FIR: होटल की सील तोड़ने और कब्जे का आरोप

रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा टंडन पर सरकारी सील तोड़ने, ताले तोड़कर घुसने और जबरन कब्जे के आरोप में FIR दर्ज हुई।

10 Nov 2026
ईरान से जंग लगभग खत्म: बोले ट्रंप- अभी हमले की जरूरत नहीं, सेना पूरी तरह अलर्ट

ईरान से जंग लगभग खत्म: बोले ट्रंप- अभी हमले की जरूरत नहीं, सेना पूरी तरह अलर्ट

ट्रम्प ने कहा कि ईरान की सैन्य कार्रवाई लगभग पूरी है और अमेरिकी सेना अलर्ट है। ईरान ने सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होने पर 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट खोलने की बात कही।

10 Nov 2026