सीएम भजनलाल शर्मा का 3 नवंबर को जोधपुर दौरा

CM भजनलाल शर्मा कल जोधपुर दौरे पर, गांधी मैदान में करेंगे जनसभा; गोल बिल्डिंग तक निकालेंगे पदयात्रा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 3 नवंबर को जोधपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और पदयात्रा निकालेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं।

By : सोनिया रायकवार
CM भजनलाल शर्मा कल जोधपुर दौरे पर, गांधी मैदान में करेंगे जनसभा; गोल बिल्डिंग तक निकालेंगे पदयात्रा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार, 3 नवंबर को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गांधी मैदान से गोल बिल्डिंग सर्किल तक पदयात्रा निकालेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया और DCP मुख्यालय शहीन सी. सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने गोल बिल्डिंग मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और पदयात्रा के रूट पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शहर विधायक अतुल भंसाली, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और भाजपा नेता पवन आसोपा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

दोपहर 12 बजे तक जोधपुर पहुंचेंगे CM

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक जोधपुर पहुंचेंगे। इसके बाद गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वे गोल बिल्डिंग सर्किल तक पदयात्रा करेंगे।

रूट डायवर्जन की भी तैयारी

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की है। अधिकारियों ने जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से यातायात डायवर्ट करने की योजना पर विचार किया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। इस पदयात्रा के जरिए मुख्यमंत्री आमजन को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का संदेश देंगे।

संबंधित सामग्री

दिवाली पर परिवार के साथ जयपुर की सड़कों पर निकले CM भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

दिवाली पर परिवार के साथ जयपुर की सड़कों पर निकले CM भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेरी गेट से न्यू गेट तक पैदल भ्रमण किया, बच्चों को चॉकलेट बांटी और दुकानदारों व आम लोगों से मुलाकात की।

09 Nov 2026
दिवाली पर BJP कार्यालय पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, विधि-विधान से की मां लक्ष्मी की पूजा; प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

दिवाली पर BJP कार्यालय पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, विधि-विधान से की मां लक्ष्मी की पूजा; प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिवाली पर लक्ष्मी पूजा कर राजस्थान की सुख-समृद्धि की कामना की और लोगों से स्थानीय व्यापारियों व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।

08 Nov 2026
 हर घर रोशन हो, हर मन में सद्भाव हो... CM भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दिया खास संदेश

हर घर रोशन हो, हर मन में सद्भाव हो... CM भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री ने दीपावली को सत्य और धर्म की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने मिट्टी के दीपक, ग्रीन पटाखे और स्थानीय कारीगरों के उत्पाद अपनाने की अपील की।

07 Nov 2026
राजस्थान में 125 GW रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य, CM भजनलाल ने निवेशकों को दिया न्योता

राजस्थान में 125 GW रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य, CM भजनलाल ने निवेशकों को दिया न्योता

राजस्थान में सौर, पवन, हाइब्रिड और स्टोरेज परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य में पहले से 51 हजार MW से अधिक नवीकरणीय क्षमता स्थापित है।

06 Nov 2026
CM भजनलाल शर्मा से मिले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान के विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

CM भजनलाल शर्मा से मिले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, राजस्थान के विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से जयपुर में मुलाकात कर राजस्थान की विकास परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की।

05 Nov 2026