छिंदवाड़ा के मक्का किसानों को मिलेगा नया बाजार

छिंदवाड़ा के किसानों ने अपने परिश्रम से खेती में बनाई विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा के मक्का किसानों को भंडारण, प्रोसेसिंग और मार्केट लिंकेज की सुविधा मिलेगी। सिंचाई क्षमता 54 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

By : दिव्या मिस्त्री
छिंदवाड़ा के किसानों ने अपने परिश्रम से खेती में बनाई विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा की धरती जनजातीय भाई बहनों के परिश्रम और उनकी परंपराओं से समृद्ध है। यहां के मेहनती किसानों ने खेती के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। श्रीअन्न और फूलों की खेती में भी छिंदवाड़ा अलग स्थान रखता है। यहां के संतरे को जी आई टैग से बड़ी पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा को प्रदेश की कॉर्न सिटी कहा जाता है, यहां का स्वीट कॉर्न देशभर में मशहूर है। राज्य सरकार छिंदवाड़ा के मक्का उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं देने और उनकी उपज के लिए राष्ट्रीय स्तर के नया मार्केट तैयार कर कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि छिंदवाड़ा जिले के मक्के की गुणवत्ता और स्वाद को भी देश-दुनिया के मार्केट तक पहुंचाया जाए। इसके लिए किसानों को बेहतर भंडारण, प्रोसेसिंग यूनिट और मार्केट लिंकेज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को छिंदवाड़ा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मंत्रालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

खेती के साथ ही उद्यानिकी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ ही उद्यानिकी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। खेती की तरक्की के लिए पानी की उपलब्धता बहुत जरूरी है, छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर जिले की सिंचाई क्षमता 29 प्रतिशत से बढ़कर 54 प्रतिशत हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि किसान अपनी उपज का प्रसंस्करण स्वयं करें और उन्हें इसका बेहतर मूल्य मिले। इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के माध्यम से सुविधा दी जा रही हैं। छिंदवाड़ा जिले के 122 हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

किसान फसल विविधिकरण से बढ़ाये अपनी आय

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किसान भाइयों से खेती में नवाचार करने, फसल विविधीकरण अपनाने और अपनी उपज को प्रसंस्करण और बेहतर विपणन के माध्यम से बड़े मार्केट तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने छिंदवाड़ा में मौजूद किसान पूरनलाल इनवाती से प्राकृतिक और समन्वित खेती, प्रवेश रघुवंशी से कृषि यंत्रीकरण के माध्यम से नरवाई प्रबंधन, सुषमा शर्मा से देसी गाय पालन, गुरु प्रसाद पवार से आलू और स्वीट कॉर्न के क्षेत्र में उनके द्वारा संचालित गतिविधियों के संबंध में वर्चुअली संवाद किया। छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासक अपेक्स बैंक महेंद्र सिंह यादव, सांसद छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू सहित जिले के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री यादव ने ऋण गारंटी निधि 2031 तक बढ़ाने और ₹5,000 करोड़ कोष मंजूरी का स्वागत किया

मुख्यमंत्री यादव ने ऋण गारंटी निधि 2031 तक बढ़ाने और ₹5,000 करोड़ कोष मंजूरी का स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऋण गारंटी निधि को 2031 तक जारी रखने और ₹5,000 करोड़ कोष से छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

11 Nov 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 9 शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों को जनभागीदारी और सफाई मित्रों की मेहनत का परिणाम बताया।

11 Nov 2026
कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार को दिया जा रहा है बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार को दिया जा रहा है बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत घटाने और कृषि क्षेत्र में रोजगार व निवेश बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक, सिंचाई, जैविक खेती और फसल विविधीकरण पर जोर दिया।

11 Nov 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट एवं खंडवा में होगा राज्यस्तरीय समारोह

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट एवं खंडवा में होगा राज्यस्तरीय समारोह

15 नवंबर को धार में प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री यादव डही परियोजना का लोकार्पण करेंगे, जिससे धार और आलीराजपुर के 1.26 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

11 Nov 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में की गोवर्धन पूजा, कहा- भगवान श्रीकृष्ण सिखाते हैं सत्य के मार्ग पर चलना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में की गोवर्धन पूजा, कहा- भगवान श्रीकृष्ण सिखाते हैं सत्य के मार्ग पर चलना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नमो घाट पर गोवर्धन पूजा में हिस्सा लेकर मंदिर का लोकार्पण किया और भगवान कृष्ण के सत्य, धर्म व प्रकृति पूजन के संदेश को याद किया।

10 Nov 2026