भोपाल में कारोबारी से हनीट्रैप के नाम पर वसूली

पहले 40 लाख ऐंठे, फिर डेढ़ करोड़ की डिमांड!कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

भोपाल में कारोबारी ने महिला, उसके पति और पिता पर हनीट्रैप व ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कॉल रिकॉर्डिंग और चैट के आधार पर जांच शुरू की।

By : दिव्या मिस्त्री
पहले 40 लाख ऐंठे, फिर डेढ़ करोड़ की डिमांड!कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रतिष्ठित कारोबारी को हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर लाखों रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति और पिता के साथ मिलकर कारोबारी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। शुरुआत में कारोबारी से 40 लाख रुपये ऐंठे गए और इसके बाद आरोपियों ने डेढ़ करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी। पीड़ित की शिकायत पर बागसेवनिया थाना पुलिस ने महिला, उसके पति और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले 5 और फिर 10 लाख रुपये देने का आरोप

कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ब्लैकमेलिंग का सिलसिला दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी के साथ शुरू हुआ। आरोपियों के दबाव में उन्होंने पहले महिला को 5 लाख रुपये और फिर 10 लाख रुपये नकद दिए। इस लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लिखित अनुबंध भी तैयार किया गया था। शिकायत के मुताबिक, अनुबंध के मूल दस्तावेजों पर महिला, उसके पति और गवाहों के हस्ताक्षर हैं। इसमें महिला के पिता रामकृष्ण देवड़ा का नाम भी गवाह के तौर पर शामिल बताया गया है।

शिकायत वापस लेने के बदले 25 लाख का समझौता

पीड़ित का आरोप है कि रकम मिलने के बाद भी महिला ने एमपी नगर थाने में उनके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद शिकायत वापस लेने के बदले मध्यस्थ के जरिए 40 लाख रुपये की मांग रखी गई। आखिरकार 25 लाख रुपये में स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता हुआ। कारोबारी ने 10 लाख और 15 लाख रुपये के दो चेक महिला को दिए। इसके बाद महिला ने थाने से अपनी शिकायत वापस ले ली।

डेढ़ करोड़ रुपये नहीं देने पर दोबारा फंसाने की धमकी

कारोबारी के मुताबिक, कुछ समय बाद महिला के पति और पिता ने फोन कर डेढ़ करोड़ रुपये की नई मांग रख दी। इतनी बड़ी रकम देने से इनकार करने पर उन्हें दोबारा दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट पुलिस को सौंपी

पीड़ित कारोबारी ने अपनी शिकायत के समर्थन में कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट समेत कई साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला, उसके पति और पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

ओडिशा से गांजा लेकर भोपाल पहुंचा तस्कर,2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार,नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

ओडिशा से गांजा लेकर भोपाल पहुंचा तस्कर,2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार,नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा भोपाल लाए थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में दो मामले दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू की।

14 Nov 2026
'शर्म करो... फोन टैपिंग बंद करो, जवाबदेही दो', भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

'शर्म करो... फोन टैपिंग बंद करो, जवाबदेही दो', भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फोन टैपिंग के आरोपों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग की।

14 Nov 2026
तस्करों के लिए सेफ कॉरिडोर बना भोपाल? 9 महीने में 50 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स जब्त

तस्करों के लिए सेफ कॉरिडोर बना भोपाल? 9 महीने में 50 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स जब्त

DRI ने बसों, ट्रेनों और अन्य ठिकानों से मेथाम्फेटामाइन, एम्फेटामाइन और कोकीन जब्त की। जांच में दिल्ली से दक्षिण भारत तक भोपाल रूट के इस्तेमाल का खुलासा हुआ।

14 Nov 2026
AIIMS भोपाल में दवाओं की खरीदी में बड़ा घोटाला? रेट कॉन्ट्रैक्ट से 6500% तक महंगी खरीदी का खुलासा

AIIMS भोपाल में दवाओं की खरीदी में बड़ा घोटाला? रेट कॉन्ट्रैक्ट से 6500% तक महंगी खरीदी का खुलासा

AIIMS भोपाल की जांच रिपोर्ट में रेट कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद महंगी खरीदी का खुलासा हुआ है। 2025 की रिपोर्ट के बाद भी वसूली और जिम्मेदारी तय नहीं हुई।

14 Nov 2026
भोपाल में बिल्डर के घर 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और कैश ले उड़े बदमाश

भोपाल में बिल्डर के घर 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और कैश ले उड़े बदमाश

दीपावली पर गांव गए बिल्डर के भोपाल स्थित घर से बदमाश 29 लाख के सोने के जेवर, चांदी और नकदी ले गए। वारदात CCTV में कैद हुई, पुलिस जांच कर रही है।

14 Nov 2026