बड़ा निवेश मध्यप्रदेश में

भिलोसा इंडस्ट्रीज MP में 7,500 करोड़ रुपये तक के निवेश की दिशा में बढ़ी आगे, 3,750 रोजगार के अवसर संभावित

मध्यप्रदेश में भिलोसा इंडस्ट्रीज द्वारा पीएम मित्र पार्क, धार में 7500 करोड़ के निवेश और 3750 नौकरियों का सृजन होगा।

भिलोसा इंडस्ट्रीज MP में 7,500 करोड़ रुपये तक के निवेश की दिशा में बढ़ी आगे, 3,750 रोजगार के अवसर संभावित

मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मुंबई स्थित होटल 'द सेंट रेजिस' में आयोजित 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश' के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से देश की अग्रणी टेक्सटाइल कंपनी 'भिलोसा इंडस्ट्रीज' के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन ने उच्चस्तरीय बैठक की।

बैठक के दौरान भिलोसा इंडस्ट्रीज ने पीएम मित्र पार्क (धार) को केंद्र में रखते हुए राज्य में चरणबद्ध रूप से कुल ₹7,500 करोड़ के बड़े निवेश और करीब 3,750 प्रत्यक्ष रोजगार सृजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

पीएम मित्र पार्क, धार में स्थापित होगी अत्याधुनिक इकाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ चर्चा में श्री संदीप जैन ने बताया कि कंपनी पीएम मित्र पार्क, धार में टेक्सटाइल निर्माण के लिए 200 एकड़ और सहायक इकाइयों के लिए अतिरिक्त 100 एकड़ (कुल 300 एकड़) भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया में है, जिसका चयन अंतिम चरण में है। कंपनी प्रारंभिक रूप से ₹2,500 करोड़ के पूंजीगत निवेश के साथ कार्य प्रारंभ कर समग्र रूप से ₹7,500 करोड़ का निवेश करेगी। इस परियोजना के तहत वर्ष 2028 से उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

धार-इंदौर बेल्ट में बनेगा संपूर्ण पॉलिएस्टर इकोसिस्टम

इस परियोजना के माध्यम से धार-इंदौर क्षेत्र में पॉलिएस्टर यार्न, फाइबर, निटेड फैब्रिक तथा मैन-मेड फाइबर आधारित नॉन-गारमेंट फैब्रिक का एक एकीकृत विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत पॉलिएस्टर आधारित मुख्य उद्योगों के साथ-साथ कई सूक्ष्म एवं लघु सहायक इकाइयों को भी गति मिलेगी।

वैश्विक स्तर पर स्थापित है भिलोसा इंडस्ट्रीज की साख

उल्लेखनीय है कि भिलोसा इंडस्ट्रीज 13,232 करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर के साथ भारतीय पॉलिएस्टर बाजार में लगभग 25% हिस्सेदारी रखने वाली शीर्ष निर्माता कंपनी है। कंपनी के उत्पाद घरेलू बाजार के साथ-साथ दक्षिण अमेरिका, तुर्की, नेपाल सहित कई वैश्विक बाजारों में निर्यात किए जाते हैं। मध्यप्रदेश में इस संयंत्र की स्थापना से राज्य के निर्यात राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उद्योगों को हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार स्थित 'पीएम मित्र पार्क' विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी से परिपूर्ण है, जो टेक्सटाइल उद्योग के लिए देश के सबसे मुफीद केंद्रों में से एक बनकर उभर रहा है। उन्होंने उद्योग समूह को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पॉलिएस्टर आधारित उद्योगों और उनके सहयोगी उपक्रमों के लिए अनुकूल नीतियां, पारदर्शी प्रक्रियाएं और केंद्रित प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

संबंधित सामग्री

विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर के दावे से बढ़ा विवाद

विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर के दावे से बढ़ा विवाद

भोपाल विधायक विश्रामगृह में युवक-युवती के मिलने के मामले में केयरटेकर ने दावा किया कि विधायक के पीए बताने वाले व्यक्ति के फोन पर चाबी दी गई थी।

08 Nov 2026
दिवाली की सुबह ही बिगड़ी भोपाल की हवा, AQI 277 तक पहुंचा; पिछले साल से ज्यादा प्रदूषण

दिवाली की सुबह ही बिगड़ी भोपाल की हवा, AQI 277 तक पहुंचा; पिछले साल से ज्यादा प्रदूषण

भोपाल के आठ इलाकों में AQI 152 से 277 के बीच दर्ज हुआ। पर्यावरण परिसर की हवा पिछले साल से ज्यादा प्रदूषित रही, जबकि आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने की आशंका है।

08 Nov 2026
सात साल बाद नरसिंहपुर एनकाउंटर केस की जांच करेगी CBI, विजय यादव और समीर खान की मौत का खुलेगा राज

सात साल बाद नरसिंहपुर एनकाउंटर केस की जांच करेगी CBI, विजय यादव और समीर खान की मौत का खुलेगा राज

मध्य प्रदेश सरकार ने राजपत्र अधिसूचना जारी कर CBI जांच को मंजूरी दी है। परिजनों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

08 Nov 2026
दिवाली पर CM सम्राट का बिहार को बड़ा तोहफा, बोले- अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे मजदूर

दिवाली पर CM सम्राट का बिहार को बड़ा तोहफा, बोले- अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे मजदूर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2030 के बाद पलायन रोकने, एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने और मुंगेर-भागलपुर के बीच 83 किमी मरीन ड्राइव की घोषणा की।

08 Nov 2026
MP के 16 शहरों में बनेगा शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, इमरजेंसी में निजी वाहन और प्रॉपर्टी भी ले सकेगी सरकार

MP के 16 शहरों में बनेगा शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, इमरजेंसी में निजी वाहन और प्रॉपर्टी भी ले सकेगी सरकार

मध्य प्रदेश में बाढ़, आग और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए 16 शहरों में UDMA बनेगा। 30 दिनों में सचिवालय और 24 घंटे सक्रिय आपातकालीन केंद्र स्थापित होंगे।

08 Nov 2026