अयोध्या दीपोत्सव में खिलेगा ग्रीन सूर्य

योगी सरकार का दीपोत्सव को पर्यावरण-अनुकूल बनाने का निर्णय

योगी सरकार ने दीपोत्सव 2026 को पर्यावरण-अनुकूल बनाने का निर्णय लिया है। कम-धुआं और कम-कार्बन वाली ग्रीन आतिशबाज़ी से सरयू के ऊपर भव्य ग्रीन सूर्य प्रदर्शित होगा।

By : शिवम् पांडेय
योगी सरकार का दीपोत्सव को पर्यावरण-अनुकूल बनाने का निर्णय

अयोध्या दीपोत्सव में खिलेगा ग्रीन सूर्य

अयोध्या,2 नवम्बर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दसवें दीपोत्सव को इस बार भी पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल बनाने का निर्णय लिया गया है। दीपोत्सव पर ‘ग्रीन आतिशबाज़ी’ से अयोध्या जगमगाएगी। सरयू नदी के ऊपर ‘ग्रीन सूर्य’ खिलेगा और धुएं की जगह स्वच्छ रोशनी से दिव्य नगरी नहा उठेगी। भव्यता के साथ स्वच्छता को भी प्राथमिकता देते हुए योगी आदित्यनाथ ने ‘इको-दीपोत्सव’ का मंत्र दिया है। दीपोत्सव 2026 का सबसे बड़ा आकर्षण आकाशीय ‘ग्रीन सूर्य’ होगा। ई फैक्टर एक्सपीरिएंसेज लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि अनुसार, यह ऐसा आतिशबाज़ी प्रदर्शन होगा जिसमें न तो जहरीला धुआं होगा और न ही कानों को चुभने वाला शोर।पर्यावरण-अनुकूल रासायनिक संयोजन से तैयार ग्रीन आतिशबाज़ियों से निर्मित यह सूर्य आकाश में सुनहरी और हरी रोशनी के संगम से एक दिव्य दृश्य रचेगा। हर रंग की लहर सरयू के ऊपर ऐसे बहेगी, जैसे जलती हुई आस्था हर दिशा में प्रकाश फैला रही हो। श्रद्धालु इस अनोखे दृश्य को देखकर भावविभोर हो उठेंगे।

कम-कार्बन व कम-धुआं उत्पन्न करने वाले यौगिकों का उपयोग


ग्रीन पटाखों की तकनीक विज्ञान और भक्ति का सुंदर मेल है। पर्यावरण विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के सहयोग से दीपोत्सव की सभी आतिशबाज़ियां ‘ग्रीन टेक्नोलॉजी’ से तैयार की जा रही हैं। इनमें बैरियम नाइट्रेट, एल्युमिनियम और स्ट्रोंशियम जैसे पारंपरिक तत्वों की जगह कम-कार्बन और कम-धुआं उत्पन्न करने वाले यौगिकों का उपयोग किया जा रहा है। इससे न केवल वायु प्रदूषण कम होगा, बल्कि आस्था का पर्व पर्यावरण के अनुकूल भी बनेगा।

चकरी, रिवर्स फायरिंग, एरियल, रॉकेट व बहुत कुछ


सरयू पुल के ऊपर तीन हाइड्रा तैनात की जाएंगी, जिनके माध्यम से 80 फीट ऊंचाई पर प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। यहां से भी आतिशबाज़ी होगी। इनमें चकरी, रिवर्स फायरिंग, एरियल, रॉकेट, विसिल क्रैकर, तिरंगा और इंद्रधनुष के विभिन्न रूपों का श्रद्धालु आनंद लेंगे। पूरा आयोजन भव्यता और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

CM योगी का गोवंश संरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- हर हाल में करनी है गायों की रक्षा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

CM योगी का गोवंश संरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- हर हाल में करनी है गायों की रक्षा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोवर्धन पूजा की और गोवंश संरक्षण की योजनाओं की जानकारी दी।

09 Nov 2026
जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, बोले- हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद, बोले- हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने 125 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने शिकायतों के जल्द समाधान और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

09 Nov 2026
CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

गोरखपुर में योगी ने सपा-कांग्रेस पर अयोध्या की विरासत और विकास को लेकर दुष्प्रचार का आरोप लगाया। उन्होंने वनटांगिया गांवों में सरकारी सुविधाओं का दावा किया।

09 Nov 2026
CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, बोले- गाय भारतीय कृषि और ऋषि परंपरा की आत्मा

CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, बोले- गाय भारतीय कृषि और ऋषि परंपरा की आत्मा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गोवर्धन पूजा की। उन्होंने बताया कि यूपी में 7,700 से अधिक गौशालाओं में 16 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं।

09 Nov 2026
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासी घमासान, CM योगी ने कहा- रामभक्तों से माफी मांगकर आएं; सपा प्रमुख का पलटवार

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासी घमासान, CM योगी ने कहा- रामभक्तों से माफी मांगकर आएं; सपा प्रमुख का पलटवार

अखिलेश यादव के अयोध्या में रामलला दर्शन के ऐलान पर योगी आदित्यनाथ ने 1990 की गोलीकांड घटना को लेकर निशाना साधा। अखिलेश ने मंदिर दान विवाद पर पलटवार किया।

08 Nov 2026