इंदौर के 350 उमराह यात्री सुरक्षित लौटे

विदेश में फंसे थे यात्री,CM डॉ. मोहन यादव की पहल पर दुबई-बहरीन के रास्ते हुई सुरक्षित वापसी

उड़ानें रद्द होने से मक्का-मदीना में फंसे करीब 350 यात्री मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर वैकल्पिक मार्ग से मुंबई होते हुए इंदौर लौटे।

By : दिव्या मिस्त्री
विदेश में फंसे थे यात्री,CM डॉ. मोहन यादव की पहल पर दुबई-बहरीन के रास्ते हुई सुरक्षित वापसी

इंदौर। उमराह के लिए मक्का-मदीना गए इंदौर के करीब 350 यात्रियों की आखिरकार सुरक्षित वतन वापसी हो गई। युद्ध और गोलाबारी के कारण उड़ानें रद्द होने से ये यात्री विदेश में फंस गए थे। तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें पहले ही भारत लौटना था, लेकिन हालात बिगड़ने के कारण करीब 10 दिन तक उनकी वापसी नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह जब सभी यात्री इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे तो अपनों को सामने देखकर कई लोगों की आंखें भर आईं। परिजनों ने भी राहत की सांस ली।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से मिली मदद

यात्रियों की सुरक्षित वापसी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल अहम रही। अल ईजरा टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक मोहम्मद आसिफ समीर के मुताबिक, उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रियों को किसी दूसरे देश के रास्ते भारत लाना बड़ी चुनौती बन गया था। यात्रियों में बड़ी संख्या बुजुर्ग महिला और पुरुषों की थी। ऐसे में उनकी सुरक्षा, रहने और खाने की व्यवस्था करना भी जरूरी था। समस्या सामने आने पर उन्होंने अपने साथी और जिला वक्फ बोर्ड के सचिव साजिद रॉयल से संपर्क किया। इसके बाद मामला वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सन्नवर पटेल तक पहुंचा। उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया।

वीजा की अड़चन दूर कर तैयार किया गया वैकल्पिक रास्ता

दूसरे देश के रास्ते भारत आने के लिए वीजा की व्यवस्था सबसे बड़ी परेशानी थी। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर यात्रियों की वापसी के लिए जरूरी मदद उपलब्ध कराने की पहल की। इसके बाद दुबई और बहरीन के रास्ते यात्रियों को भारत लाने की व्यवस्था की गई। इस वैकल्पिक रास्ते के जरिए सभी यात्रियों की वापसी का इंतजाम किया गया। यात्रियों को पहले मुंबई लाया गया और वहां से गुरुवार सुबह इंदौर पहुंचाया गया।

प्रति यात्री 50 हजार रुपए का अतिरिक्त खर्च, फिर भी नहीं लिया पैसा

यात्रियों की वापसी के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने में प्रति यात्री करीब 50 हजार रुपए का अतिरिक्त खर्च आया। इसके बावजूद टूर ऑपरेटर ने यात्रियों से कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली। मोहम्मद आसिफ समीर के मुताबिक, विदेश में अतिरिक्त 10 दिनों तक फंसे रहने के दौरान भी यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था लगातार की गई। प्राथमिकता सभी यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाने की थी। इस दौरान बुजुर्ग यात्रियों की जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा गया।

गोलाबारी की खबरों से बढ़ी थी चिंता, घर पहुंचकर हुए भावुक

वापस लौटे यात्रियों ने बताया कि युद्ध और गोलाबारी की खबरों के बीच वहां तनाव का माहौल बना हुआ था। उड़ानें रद्द होने और लगातार बदलते हालात के कारण सभी को अपनी सुरक्षित वापसी की चिंता सता रही थी। करीब 10 दिनों तक अनिश्चितता में रहने के बाद जब वे इंदौर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मिले तो कई यात्रियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। यात्रियों ने इस मुश्किल समय में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सन्नवर पटेल और टूर ऑपरेटर मोहम्मद आसिफ समीर का आभार जताया।

संबंधित सामग्री

इंदौर में संदिग्ध वैगनआर कार से मिले 80 लाख रुपए कैश, दो लोग हिरासत में

इंदौर में संदिग्ध वैगनआर कार से मिले 80 लाख रुपए कैश, दो लोग हिरासत में

कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार से 500, 200 और 100 रुपए के नोटों में 80 लाख रुपए बरामद किए। दो लोगों से पूछताछ जारी है और आयकर विभाग को सूचना दी गई है।

12 Nov 2026
किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के शव मिले, गोलियों से छलनी थे शरीर; सर्विस हथियार गायब

किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के शव मिले, गोलियों से छलनी थे शरीर; सर्विस हथियार गायब

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गश्त के दौरान लापता हुए दो SPO के शव बरामद हुए हैं। दोनों को गोली मारी गई थी और हथियार गायब हैं। आतंकियों की तलाश में अभियान तेज है।

12 Nov 2026
मुख्यमंत्री यादव ने ऋण गारंटी निधि 2031 तक बढ़ाने और ₹5,000 करोड़ कोष मंजूरी का स्वागत किया

मुख्यमंत्री यादव ने ऋण गारंटी निधि 2031 तक बढ़ाने और ₹5,000 करोड़ कोष मंजूरी का स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऋण गारंटी निधि को 2031 तक जारी रखने और ₹5,000 करोड़ कोष से छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

11 Nov 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 9 शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों को जनभागीदारी और सफाई मित्रों की मेहनत का परिणाम बताया।

11 Nov 2026
इंदौर-देपालपुर की जोड़ी दूसरे स्थान पर, जबलपुर भी दूसरे नंबर पर; देवास और रीवा ने जीता पहला स्थान

इंदौर-देपालपुर की जोड़ी दूसरे स्थान पर, जबलपुर भी दूसरे नंबर पर; देवास और रीवा ने जीता पहला स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्य प्रदेश के कई शहरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देवास और रीवा प्रथम रहे, जबकि इंदौर-देपालपुर और जबलपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

11 Nov 2026