147 प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति पर कानूनी राय

MP शिक्षक भर्ती में 147 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर कानूनी पेंच, विभाग ने माना डिस्प्यूट;महाधिवक्ता से मांगी राय

डीएलएड की तारीख को लेकर विवाद में फंसे 147 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर स्कूल शिक्षा विभाग ने महाधिवक्ता से कानूनी अभिमत मांगा है।

By : दिव्या मिस्त्री
MP शिक्षक भर्ती में 147 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर कानूनी पेंच, विभाग ने माना डिस्प्यूट;महाधिवक्ता से मांगी राय

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 भर्ती परीक्षा के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मामला एक बार फिर उलझ गया है। करीब तीन महीने से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 147 अभ्यर्थियों के भविष्य पर अब महाधिवक्ता की राय के बाद फैसला होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस मामले को डिस्प्यूट मानते हुए महाधिवक्ता से कानूनी अभिमत मांगा है। विभाग ने पूछा है कि क्या संबंधित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा सकती है। यदि राय नियुक्ति के पक्ष में आती है तो आदेश जारी किए जा सकते हैं, जबकि विपरीत राय मिलने पर विभाग अपने पुराने फैसले पर कायम रह सकता है।

डीएलएड की डिग्री की तारीख बनी विवाद की वजह

प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 भर्ती परीक्षा 2025 में कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से आयोजित की गई थी। भर्ती विज्ञापन में निर्धारित अंतिम तारीख तक डीएलएड की डिग्री होना अनिवार्य बताया गया था। इसी शर्त के आधार पर विभाग ने उन अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से इनकार कर दिया, जिनकी डीएलएड डिग्री विज्ञापन की अंतिम तारीख के बाद, लेकिन परीक्षा परिणाम आने से पहले पूरी हुई थी। दूसरी ओर अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में ऐसी शर्त का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। इसी बात को लेकर विभाग और अभ्यर्थियों के बीच विवाद बना हुआ है।

बोर्ड ऑफिस पर प्रदर्शन के बाद महाधिवक्ता से मांगा अभिमत

गुरुवार को अभ्यर्थियों ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर विभाग ने महाधिवक्ता को पत्र लिखकर पूरे मामले में कानूनी राय मांगी है। अब नियुक्ति का फैसला इसी अभिमत पर निर्भर करेगा।

हजारों अन्य अभ्यर्थियों की दावेदारी से विभाग की चिंता बढ़ी

विभाग के सामने एक बड़ी चुनौती यह भी है कि यदि 147 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की अनुमति मिलती है तो भर्ती के हजारों अन्य उम्मीदवार भी इसी आधार पर दावा कर सकते हैं। इससे भविष्य में नए कानूनी विवाद खड़े होने की आशंका है।

चक्काजाम के बाद डीपीआई पहुंचे अभ्यर्थी, नियुक्ति की मांग पर अड़े

दो दिन पहले बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चक्काजाम करने के बाद अभ्यर्थियों का आंदोलन अब लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) पहुंच गया है। यहां अभ्यर्थी शेड के नीचे बैठकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी बलराम परमार का कहना है कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि नियुक्ति और जॉइनिंग को लेकर ठोस फैसला चाहिए।

क्लॉज-49 और पात्रता विवाद में फंसा अभ्यर्थियों का भविष्य

अभ्यर्थियों का आरोप है कि क्लॉज-49 और डीएलएड पात्रता से जुड़े विवाद के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। उनका सवाल है कि जब चयन मेरिट और पात्रता के आधार पर हुआ है तो नियुक्ति प्रक्रिया को अनिश्चितकाल तक क्यों रोका जा रहा है। फिलहाल सभी की निगाहें महाधिवक्ता की राय पर टिकी हैं, जिसके बाद 147 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ढेंडिया में 2.20 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। उज्जैन में 74,791 संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी हुई और प्रदेश में 50-70 लाख ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

09 Nov 2026
एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

भोपाल में गोवर्धन पूजा समारोह में सीएम ने 466 पशुपालकों को 2.95 करोड़ और 3,000 गौशालाओं को 65.66 करोड़ रुपये की सहायता दी।

09 Nov 2026
खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- 'कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है'

खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- 'कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है'

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि खड़गे के ईद वाले बयान से दीपावली की खुशियां प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कांग्रेस पर सनातन संस्कृति को भूलने का आरोप लगाया।

09 Nov 2026
भारत को मिला 100वां चेस ग्रैंडमास्टर, अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में रचा इतिहास

भारत को मिला 100वां चेस ग्रैंडमास्टर, अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में रचा इतिहास

अनुज श्रीवात्री ने फिलीपींस में चैंपियनशिप जीतकर तीसरा जीएम नॉर्म हासिल किया और भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने।

09 Nov 2026
MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

मध्य प्रदेश में दीपावली की रात आग की तीन घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई। कटनी और सिवनी में छह-छह, जबकि उज्जैन में एक बुजुर्ग की जान गई।

09 Nov 2026