State level exhibition: गृहमंत्री अमित शाह ने बैरागी कैंप,हरिद्वार में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा “नूतन न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की गई है.

इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रस्तुत किया गया
प्रदर्शनी में न्याय संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं को सरल, दृश्य और इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है. विदित है कि भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखण्ड देश में पहले स्थान पर रहा है. प्रदर्शनी 9 मार्च तक जारी रहेगी.
State level exhibition: गृहमंत्री अमित शाह ने इसी मौके पर उत्तराखण्ड सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और अलग-अलग स्टॉल पर जाकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया.
ऐतिहासिक निर्णयों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया
जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शनी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बीते 4 सालों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर आधारित है. इसमें बुनियादी ढांचे का विकास, सड़क और संपर्क मार्गों का सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार,सीमांत क्षेत्रों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है.साथ ही राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णयों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है.
