शाहरुख खान, जब भी किसी इवेंट या फंक्शन में शामिल होते हैं, तो वह अपने चार्म और अंदाज से उस महफिल को अपने नाम कर लेते हैं। हाल ही में दिल्ली में एक शादी के फंक्शन में शाहरुख खान ने अपना जलवा दिखाया। इस दौरान उनके साथ नोरा फतेही और सारा अली खान भी मौजूद थीं और तीनों ने मिलकर महफिल में चार चांद लगा दिए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये तीनों दिल्ली में एक बड़े व्यापारी के घर आयोजित शादी समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख खान ने अपने हिट गानों पर जमकर डांस किया।
शाहरुख खान ने अपनी कल्ट फिल्म दिल से के मशहूर गाने ‘छैय्या छैय्या’ पर स्टेज पर डांस किया, जहां वह कई अन्य लोगों के साथ नजर आए, जो उनके साथ थिरक रहे थे। इसके बाद, शाहरुख ने ‘पठान’ के सुपरहिट गाने ‘झूमे जो पठान’ पर भी डांस किया। इन वीडियोज में शाहरुख का लुक शानदार था, और उनका हर मूव दर्शकों का दिल जीत रहा था।
नोरा फतेही और सारा अली खान ने भी शाहरुख के साथ डांस करते हुए फंक्शन में शानदार माहौल बना दिया। सोशल मीडिया पर इन डांस वीडियोज ने आग लगा दी है, और फैंस इनकी परफॉर्मेंस को खूब सराह रहे हैं।
