Srinagar-Leh Highway Avalanche: श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला पास के पास भीषण हिमस्खलन हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से 6 लोगों की जान चली गई।

बर्फ में दबी गाड़ियां
श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 4 बजे एवलांच आया। जोजिला पास के जीरो प्वाइंट के पास इस हादसे में कई गाड़ियां 6 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गईं। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क से मलबा और बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही यातायात शुरू होने की उम्मीद है।

श्रीनगर-लेह को जोड़ने वाली सड़क
वर्तमान में, श्रीनगर-लेह राजमार्ग (NH-1, पूर्व में NH-1D) लद्दाख में श्रीनगर को लेह से जोड़ने वाली 434 किलोमीटर लंबी 2 लेन वाली एक महत्वपूर्ण सड़क है। अपनी ऊंचाई और मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध, यह राजमार्ग 11,575 फीट ऊंचे जोजिला दर्रे से होकर निकलता है।
Srinagar-Leh Highway Avalanche: सुरंग का निर्माण
जोजिला दर्रे के ऊपर एक सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। एक बार चालू हो जाने पर यह लद्दाख और देश के शेष हिस्सों के बीच हर मौसम में सुरक्षित संपर्क प्रदान करेगी। निर्माणाधीन सुरंग जोजिला दर्रे के नीचे से निकलेगी, जो जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग को लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास से जोड़ेगी।
