Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Sri Lanka vs Ban 3rd ODI: श्रीलंका ने बंग्लादेश को 99 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की, कुसल बने प्लेयर ऑफ द मैच…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Sri Lanka vs Ban 3rd ODI: श्रीलंका ने बंग्लादेश को 99 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की, कुसल बने प्लेयर ऑफ द मैच…

Hema Gupta July 9, 2025

Sri Lanka vs Ban 3rd ODI: श्रीलंका ने मंगलवार को पल्लेकेले में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 99 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। इस जीत में विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस की 124 रनों की शानदार पारी अहम रही, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

#SriLanka 🇱🇰 : 285/7 (50 ov)#Bangladesh 🇧🇩 : 186 (39.4 ov)
SriLanka won by 99 runs & won the series 2-1
Player of the match : Kusal Mendis (SriLanka)
Player of the series : Kusal Mendis (SriLanka)
3rdODI #SLvBAN 🏏🏆️ pic.twitter.com/FPO1yiJ3lY

— Ishara (@Ishara23032) July 8, 2025

Read More: Yash Dayal Rape Allegation: क्रिकेटर यश दयाल पर रेप का आरोप, FIR दर्ज – जल्द होगी गिरफ्तारी…

श्रीलंका की मजबूत शुरुआत….

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। ओपनर निशान मदुष्का 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद पाथुम निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ 50 रन की साझेदारी की। निसांका 35 रन बनाकर आउट हुए।

कामिंडु मेंडिस 16 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद कप्तान चरिथ असलंका ने शानदार अर्धशतक जमाया और कुसल मेंडिस के साथ 124 रन की साझेदारी की। असलंका ने 58 रन बनाए।

कुसल मेंडिस ने 124 रनों की पारी खेली और श्रीलंका ने 7 विकेट पर 285 रन बनाए।

बांग्लादेश की खराब शुरुआत…

286 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 20 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गिर गए। ओपनर तंजिद हसन तमीम ने 17 और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो बिना खाता खोले आउट हो गए।

परवेज हसन इमोन ने तौहिद हृदॉय के साथ 42 रनों की साझेदारी की लेकिन 28 रन बनाकर वे भी पवेलियन लौट गए।

तौहिद हृदॉय ने अर्धशतक लगाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला। कप्तान मेहदी हसन मिराज (28 रन), शमीम हुसैन (12 रन) और फिर बाकी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए।

आखिर में विकेटकीपर जाकेर अली ने 27 रन बनाए, लेकिन पूरी बांग्लादेश टीम 39.4 ओवर में 186 रन पर सिमट गई।

श्रीलंका के गेंदबाजों ने ढाया कहर…

असिथा फर्नांडो और दुष्मंथा चमीरा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3-3 विकेट लिए। वहीं दुनिथ वेल्लालागे और वनिंदू हसरंगा को 2-2 विकेट मिले।

महीश तीक्षणा और कामिंडु मेंडिस को कोई सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी की।

श्रीलंका ने टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी जीती….

इससे पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी बांग्लादेश को 1-0 से हराया था। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था और दूसरा टेस्ट श्रीलंका ने जीता।

अब दोनों टीमों के बीच 10 जुलाई से पल्लेकेले में 3 टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Wimbledon 2025: वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका और टेलर फ्रिट्ज सेमीफाइनल में पहुंचे!
Next: Manpat: बीजेपी प्रशिक्षण शिविर का आज समापन, शाह का दौरा रद्द

Related Stories

Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.