Super 8 Sri vs NZ: T20 World Cup 2026 में बुधवार को कोलंबो के R. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में जीत से श्रीलंका या कीवियों को सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा, जबकि पाकिस्तान लगभग बाहर हो जाएगा। ऐसे में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। पाकिस्तान सुपर-8 स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत सका। पाकिस्तान को अब क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीतने के साथ न्यूजीलैंड के हारने की दुआ भी करनी होगी।
A crucial battle in Colombo awaits as both sides look to boost their chances of a semi-final appearance 👀
How to watch 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/T4xXtDEhP7
— ICC (@ICC) February 25, 2026
28 बार भिड़ी दोनों टीम
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 28 T-20 इंटरनेशनल खेले गए। 16 में न्यूजीलैंड को और 6 में ही श्रीलंका को जीत मिली। इनमें से 2 मुकाबले टाई रहे, जबकि एक बेनतीजा रहा। दोनों के बीच आखिरी T-20 2025 में हुआ था। तब श्रीलंका ने 218 रन बनाए थे, न्यूजीलैंड 211 रन ही बना सका।

सेमीफाइनल का रास्ता
सुपर-8 में न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था। यह मैच बारिश की वजह से गो नहीं पाया, और कीवी टीम को 1 पॉइंट से संतोष करना पड़ा था। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की राह की उम्मीद को बनाए रखने की कोशिश करेगी। वहीं, श्रीलंका को सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका टीम के लिए भी इस मैच में जीत दर्ज करना ही एकमात्र विकल्प है।
Super 8 Sri vs NZ: पॉसिबल प्लेइंग-11
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुषंका।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।
