Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • SRH vs KKR Vaibhav Arora: वैभव अरोड़ा का भटका ध्यान हुए आउट! वीडियो वायरल…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SRH vs KKR Vaibhav Arora: वैभव अरोड़ा का भटका ध्यान हुए आउट! वीडियो वायरल…

Hema Gupta May 26, 2025

SRH vs KKR Vaibhav Arora: IPL 2025 का 68वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। यह मैच पिछले सीजन की दो फाइनलिस्ट टीमों के बीच था, लेकिन इस बार दोनों ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर थीं। मुकाबले में हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को 110 रन से हराया। लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव अरोड़ा की हुई। उनके लापरवाही कहें या कचुंए की चाल जिसकी वजह से वो आउट हो गए और उनके आउट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: MI vs PBKS Match Today: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की जंग…

वैभव अरोड़ा का अजीबोगरीब रन आउट..

कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी का 18वां ओवर जयदेव उनादकट कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर वैभव अरोड़ा स्ट्राइक पर थे। उनादकट ने ऑफ स्टंप की ओर गेंद डाली, जो बल्ले से लगने के बाद पैड पर लगकर ऑफ साइड की ओर चली गई। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े हर्षित राणा ने सिंगल लेने का इशारा किया, जिस पर वैभव भाग पड़े।

Wait… What just happened there? 🤣😂#VaibhavArora gets run-out in a hilarious fashion! Definitely, one for the blooper books! 😌

Watch the LIVE action ➡ https://t.co/XfCrZHriFf #IPLonJioStar 👉 #SRHvKKR | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar! pic.twitter.com/bGdyYwq0wL

— Star Sports (@StarSportsIndia) May 25, 2025

जब अरोड़ा ने आधी क्रीज पार कर ली, तो उन्होंने समझा कि अब वे सुरक्षित हैं और उन्होंने दौड़ना धीमा कर दिया। इसी लापरवाही का नतीजा ये हुआ कि गेंदबाज उनादकट ने तेजी से गेंद उठाई और डायरेक्ट थ्रो मारकर उन्हें रन आउट कर दिया। रीप्ले में साफ देखा गया कि जब गेंद स्टंप्स से टकराई, उस समय वैभव का पैर हवा में था। इस तरह वह बिना कोई रन बनाए ‘डक’ पर आउट हो गए।

मैच का हाल…

68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से हराया। यह कोलकाता की टूर्नामेंट इतिहास में सबसे बड़ी हार है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस जीत के साथ SRH ने छठे स्थान पर रहकर अपना यह सीजन फिनिश किया।

168 पर ऑलआउट हुई KKR…

हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने क्लासन के शतक और ट्रैविस हेड की फिफ्टी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। वहीं सुनील नरेन ने 2 विकेट लिए। जवाब में कोलकाता की टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई। हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

क्लासेन का शानदार शतक…

क्लासेन ने 37 गेंद में IPL इतिहास की तीसरी सबसे तेज सेंचुरी जड़ दी और हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक जमाने वाले पहले बैटर बने।

हेनरिक क्लासेन ने KKR के सामने 37 गेंद में शतक जड़ा और कुल 39 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्के से 105 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। इसके बाद क्लासेन से उनकी कातिलाना पारी के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा –

‘पूरी सीजन में निराशा के बाद ऐसी खेलने से काफी राहत मिली है। मैं अपने प्रोसेस से भटका नहीं और उसका नतीजा मिला। फ्रेंचाइज ने इतना वक्त और पैसा खर्च किया है तो हमारा भी काम है कि उनके ब्रांड ऑफ़ क्रिकेट को मैदान में कायम रखे।’

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Baran Doctor Murder Case: कोयला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. वैभव चावला की हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Next: विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नाम पर कांग्रेस नेता ने किया पोती का नामकरण, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी हुए शामिल

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.