SRH vs KKR IPL 2026: IPL 2026 का छठा मैच कोलकाता में खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने है। KKR ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 48 रन बनाए।

SRH की पारी
पहले बल्लेबाजी करने के लिए हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ओपनिंग करने उतरे। SRH की शुरुआत शानदार रही। अभिषेक और हेड ने चौको छक्कों की बरसात कर दी। कप्तानु अजिंक्या रहाणे से ट्रैविस हेड का कैच भी छूट गया। वहीं KKR के वैभव अरोड़ा ने 21 रन, और वरुण चक्रवर्ती ने 25 रन खर्च किए। अभिषेक ने उनके ओवर में 2 छक्के और 3 चौके लगाए।
More than 8️⃣0️⃣ runs inside the powerplay 😯
🎥 Glimpses of Travis Head and Abhishek Sharma’s fiery partnership 🔥#SRH 84/1 after 6️⃣ overs
Updates ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/kWyL3BNLT7
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
छठे ओवर में SRH ने पहला विकेट गंवा दिया। कार्तिक त्यागी की गेंद पर छक्का लगाने गए ट्रैविस हेड कैच आउट हो गए। हेड ने 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 21 गेंदों पर 46 रन बनाए।

50 से चूके अभिषेक
इसके बाद कप्तान ईशान किशन मैदान में उतरे लेकर चल नहीं पाए। 9वें ओवर में SRH ने दूसरा विकेट गंवा दिया। मुजरबानी की गेंद पर रिंकू सिंह ने कैच पकड़ लिया। ईशान 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसी ओवर में हैदराबाद ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। अभिषेक शर्मा छक्का लगाने गए पर वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 48 रन बनाए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को कैच कराया।

अनिकेत वर्मा अनुकूल रॉय ने आउट कर दिया। इन्होंने मात्र 1 रन बनाया।
SRH vs KKR IPL 2026: IPL डेब्यू
हैदराबाद की तरफ से मध्य प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर शिवांग कुमार को डेब्यू कर रहे। हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा को इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में रखा गया है। SRH से स्पिनर शिवांग कुमार ने डेब्यू किया।
रहाणे का 200वां IPL
कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपना 200वां IPL मैच खेलने मैदान में उतरे। वे ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने। उनसे पहले MS धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन जैसे भारतीय दिग्गज भी मैचों की डबल सेंचुरी पूरी कर चुके हैं।
𝐑𝐚𝐡𝐚𝐧𝐞 @ 2️⃣0️⃣0️⃣* 🧿💜 pic.twitter.com/L5RjwjAu02
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 2, 2026
SRH vs KKR IPL 2026: Playing 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।
इम्पैक्ट: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमन पॉवेल।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पैन, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट: हर्षल पटेल, लियम लिविंगस्टन, ईशान मलिंगा, रविचंद्रन स्मरण, साकिब हुसैन।
