भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को 38 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट जगत से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटरों दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, शिखर धवन, मोहम्मद शमी और मनोज तिवारी समेत कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा किए। किसी ने उनकी फिटनेस की तारीफ की, तो किसी ने उनके खेल के प्रति जुनून और शानदार बल्लेबाजी को याद किया।
दिनेश कार्तिक ने की फिटनेस की तारीफ
विराट कोहली के पूर्व आरसीबी साथी दिनेश कार्तिक ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी फिटनेस और मैदान पर लगातार बने रहने वाले जुनून की तारीफ की। कार्तिक ने अपने संदेश में कहा कि 38 साल की उम्र में भी कोहली की फिटनेस देखने लायक है। उन्होंने लिखा कि हर साल उनके अंदर वही आग और वही जुनून नजर आता है।
सुरेश रैना बोले- एक बार किंग, हमेशा किंग
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी कोहली के जन्मदिन पर खास पोस्ट साझा की। उन्होंने कोहली की बल्लेबाजी और उनके संघर्ष करने के जज्बे की सराहना की। रैना ने कहा कि शानदार कवर ड्राइव से लेकर यादगार रन चेज तक, विराट ने क्रिकेट फैंस को कई यादगार पल दिए हैं।
Happy Birthday, King Kohli! 👑❤️🏏 From breathtaking cover drives to unforgettable run chases, you’ve given cricket fans countless memories and emotions. Your passion, fighting spirit and hunger to win make you truly special. For me, watching you bat is pure joy. Keep inspiring, keep conquering and keep making India proud! 🇮🇳 Once a King, Always a King! ❤️ @imVkohli #HappyBirthdayVirat #KingKohli
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) November 5, 2026
उन्होंने यह भी कहा कि विराट को बल्लेबाजी करते देखना उनके लिए हमेशा खुशी की बात रही है। रैना ने अपने संदेश के आखिर में लिखा, 'एक बार किंग, हमेशा किंग।'
शिखर धवन और मोहम्मद शमी ने भी दी शुभकामनाएं
पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने विराट कोहली के खेल के प्रति जुनून और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की इच्छा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि विराट का क्रिकेट के प्रति प्यार और समर्पण आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है। साथ ही उनके आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कोहली को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की।
Happy Birthday, @imVkohli! Your passion, hunger and love for the game continue to inspire millions. Have a fantastic year ahead, bro! 🎂🙌 https://t.co/28gI2H4Yuq
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) November 5, 2026
मनोज तिवारी ने साझा की पुरानी याद
पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने भी विराट कोहली के साथ बिताए पुराने क्रिकेट के पलों को याद किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों के बीच हुई साझेदारी की तस्वीर साझा की। तिवारी ने कहा कि कुछ साझेदारियां सिर्फ बनाए गए रनों के लिए नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी यादों के लिए भी खास होती हैं। उन्होंने विराट के जुनून और मेहनत को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
शानदार रहा है विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय करियर
विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर रिकॉर्ड और उपलब्धियों से भरा रहा है। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,601 रन और 86 शतक दर्ज हैं। तीनों प्रारूपों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई है। टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने 123 मुकाबलों में 9,230 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 46.85 रहा और उन्होंने 30 शतक व 31 अर्धशतक लगाए। भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान कई बड़े मुकाबलों और यादगार पारियों के रूप में दर्ज है।

जन्मदिन से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी विराट ने शानदार बल्लेबाजी की थी। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में उन्होंने 51 गेंदों पर 74 रन बनाए और भारत की लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश में अहम भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन पर मिल रही शुभकामनियां बताती हैं कि मैदान पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनका व्यक्तित्व भी साथी खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के बीच खास जगह रखता है।