उत्तरप्रदेश के जालौन में बाइक सवार काे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जालाेन जिले के ग्राम प्रतापपुरा के पास की है।
ट्रैक्टर चालक माैके से फरार
आपकाे बता दें की परिवार में छठी का कार्यक्रम था जिसके लिये दाेनाे भाई बाइक से परिवार में छठी का्र्यक्रम के कार्ड़ बांटने जा रहे थे। तभी सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।इस हादसे में एक भाई की माैके पर माैत हाे गयी जबकी दुसरे भाई काे इलाज के लिए झॉसी रेफर किया गया।
सुचना मिलते ही पंहुची स्थानीय पुलिस
हादसे में एक भाई की माैके पर माैत हाे गयी जाे की एक शिक्षामित्र था वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल पड़े दुसरे भाई काे इलाज के लिए झॉसी रेफर किया गया।जाे की अभी घायल है।हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
