बेथलहम में जीसस के जन्मस्थान चर्च ऑफ द नैटिविटी को सजाया नहीं गया
क्रिसमस समारोह के लिए देश-दुनिया के चर्च रोशनी से जगमगा रहे हैं। गिरजाघरों में देर रात विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। भारत में भी गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं।

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर चॉकलेट और रेत से सांता क्लॉज बनाए। इसके अलावा, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कोलकाता में सबसे पवित्र माला के गिरजाघर में सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया।

इन सबके बीच गाजा-इजरायल युद्ध के चलते प्रभु यीशु की जन्मस्थली बेथलेहम में लगातार दूसरे साल क्रिसमस सामान्य रूप से मनाया जा रहा है। जन्मस्थान पर बने चर्च ऑफ द नैटिविटी को भी सजाया नहीं गया है।
