भिंडी तोड़ने के लिए लगानी पड़ती है सीढ़ी

Special Farmer: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक साइंटिस्ट ने भिड़ी का ऐसा पेड़ लगाया है जो अपने आप में अनोखा है अनोखा इसलिए क्योकि इसकी ऊंचाई आप की सोच से भी ब़ड़ी है जी हा इस भिंडी के पेड़ की ऊंचाई 18 फीट है.
Special Farmer:18 फीट का भिंडी का पेड़
भोपाल के स्थित CSIR-AMPRI के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. संदीप सिंघई ने घर के गार्डन में भिंडी के एक साथ कई बीज रोपे थे. इनमें एक पौधा 18 फीट लंबा हो गया, जबकि दो अन्य पौधे 10-10 फीट के और हैं. बीज रोपते समय उनको भी अंदाजा नहीं था कि भिंडी का पेड़ इतना लंबा हो जाएगा.
Special Farmer:गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने की कोशिश
डॉ. संदीप सिंघई अब इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि गिनीज बुक में दर्ज 16 फीट 4 इंच से यह भिंडी का पेड़ बड़ा है. उन्होंने इसके लिए टॉलेस्ट ओकरा ट्री की कैटेगरी में आवेदन भी कर दिया है.
Special Farmer: भिंडी तोड़ने के लिए लगानी पढ़ती है सीढ़ी का इस्तेमाल
इस 18 फीट ऊंचे भिंडी के पेड़ में बाकायदा फल भी लगता है. लेकिन, भिंडी तोड़ने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल करना पड़ता है. साइंटिस्ट संदीप सिंघई और उनकी पत्नी शिल्पा ने बताया कि उनको भी उम्मीद नहीं थी कि यह इतना बड़ा पेड़ हो जाएगा. आम तौर पर भिंडी का पेड़ करीब 1 मीटर लंबा होता है, लेकिन यह झाड़ीदार पौधा 5 फूट तक लंबा हो सकता है. जबकि संदीप सिंघई के घर पर लगे पेड़ की लंबाई 18 फीट के करीब पहुंच गई है, जिससे वह भी हैरान है.
